*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
कोरोना वायरस संक्रमण जागरूकता अभियान की जोन स्तर की बैठक हुई
बीकानेर, 07 सितम्बर। कोरोना जागरूकता के लिए जोन स्तर पर जोन प्रभारी अर्चना व्यास की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जोन स्तर पर कार्यरत बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व सहयोगिनी उपस्थित थे। बैठक में व्यास ने कहा कि होम आइसोलेट रोगी घर से बाहर न निकले तथा परिजनों से दूरी बनाये रखे, नियमों का पालन सुनिश्चित करावे। सहायक जोन प्रभारी कैलाश बड़गुर्जर, डॉ दिनेश गोठवाल ने भी कोरोना बचाव जागरूकता के बारे में विचार रखे।
इस मौके पर जितेंद्र शर्मा,मोहम्मद शहजाद,गुलाम मोहम्मद, शकील अहमद, हनुमान सिंह,संदीप सिंघल,सतवीर सारण, इमरान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू जोशी,सबनम सहित अन्य आँगन बाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका व आशा सहयोगिनी उपस्थित थी।
जोन प्रभारी ने किया रैंडम निरीक्षण
इसके अतिरिक्त जोन प्रभारी अर्चना व्यास ने सोमवार को सादुलगंज क्षेत्र में विभिन्न घरों में होम आइसोलेट एवं होम क्वैरंटाइन कोविड मरीजों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान समस्त होम आइसोलेट व होम क्वेंरटाइन मरीज अपने घरों में पाए। इस दौरान उन्होंने मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और ठीक होने तक ऐसे मरीजो को जन स्वास्थ्य के संधारण के लिए घरों में रहने की बात कही।
-----
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...