*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
नई शिक्षा नीति पर आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में कुलपति ने निभाई भागीदारी
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविद एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम
बीकानेर, 7 सितम्बर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने सोमवार को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति पर आधारित वीडियो कांफ्रेंसिंग में भागीदारी निभाई। इसमें केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल, केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री श्री संजय धोत्रे सहित समस्त राज्यपाल, उप राज्यपाल, देशभर के 400 विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रदेशों के शिक्षा मंत्री, प्रमुख शासन सचिव भी आॅनलाइन माध्यम से जुड़े। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि यह शिक्षा नीति, सरकार की नहीं बल्कि देश की है। इस दौरान सभी राज्यपालों एवं उप राज्यपालों ने अपने विचार व्यक्त किए। कुलपति ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान प्रधानमंत्री ने कोरोना की परिस्थितियों के मद्देनजर सभी आयोजन वर्चुअल प्लेटफॉर्म्स पर किए जाने का आह्वान किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद कुलपति ने बताया कि स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय पर प्रदेश का पहला वर्चुअल दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। वहीं अब तक 15 वेबिनार भी आयोजित की गई हैं। इनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी निभाई। वहीं विश्वविद्यालय द्वारा भविष्य में भी अनेक कार्यक्रम आॅनलाइन आयोजित किए जाएंगे।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...