*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
लीलण एक्सप्रेस का रूट पूर्ववत रखा जाए - विधायक बिश्नोई
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
लीलण एक्सप्रेस का रूट पूर्ववत रखा जाए - विधायक बिश्नोई
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
लीलण एक्सप्रेस का रूट पूर्ववत रखा जाए - विधायक बिश्नोई
🇮🇳
लीलण एक्सप्रेस का रूट पूर्ववत रखा जाए - विधायक बिश्नोई
नोखा 05-09-2020 ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल, केंद्रीय राज्य रेल मंत्री श्री सुरेश अंगडी को पत्र लिखकर लीलण एक्सप्रेस 12467/12468 ट्रेन का रूट पूर्ववत रखने की मांग की ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि जैसलमेर-जयपुर आने-जाने वाली ट्रेन लीलण एक्सप्रेस 12467/12468 का पूर्व में अनेक वर्षो से रूट जैसलमेर-बीकानेर-देशनोक-नोखा-नागौर-मेड़तारोड़-डेगाना- मकराना- कुचामनसिटी - नावा-फुलेरा-जयपुर था जो बहुसंख्यक जनमानस की भावनानुसार था व यात्री भार व आर्थिक दृष्टि से भी बहुत ही फायदेमंद था। जिसे अब बदलकर जैसलमेर-बीकानेर-रतनगढ़-चुरू-जयपुर किया गया है ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि यह ट्रेन आमजन के लिए बहुत ही उपयोगी ट्रेन थी, इस ट्रैन से कोई भी व्यक्ति जयपुर में अपना महत्वपूर्ण कार्य कर उसी दिन वापस अपने घर आ सकता है और सैंकड़ों कर्मचारी भी इस ट्रेन के माध्यम से आना-जाना करते है । इसलिए हजारों यात्रियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए लीलण एक्सप्रेस 12467/12468 ट्रेन का रूट पूर्ववत रखा जाए ।
विधायक बिश्नोई ने इस संबंध में केंद्रीय राज्य मंत्री व बीकानेर सांसद श्री अर्जुनराम मेघवाल, राजसमन्द सांसद राजकुमारी दिया कुमारी, नागौर सांसद श्री हनुमान बेनीवाल, जयपुर ग्रामीण श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को पत्र लिखकर भी अवगत करवाया ।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...