*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
कोरोना काल में गूंजेगा उद्घोष - जीतेगा भाई जीतेगा... प्रदेश की 3848 ग्राम पंचायतों में पंच व सरपंच के साथ उप सरपंच के चुनाव 28 सितम्बर से होंगे
🇮🇳
बीकानेर। प्रदेश की 3848 ग्राम पंचायतों में पंच व सरपंच के साथ उप सरपंच के चुनाव आगामी 28 सितम्बर से होंगे। कोरोना महामारी के चलते प्रदेश की इन ग्राम पंचायतों में समय पर चुनाव नहीं हो पाए थे, जिनके चुनाव कराने के लिए सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। उच्चतम न्यायालय के आदेशों की पालना में राज्य निर्वाचन आयोग ने 31 अक्टूबर से पहले चुनाव कराने के लिए चार चरणों में मतदान पूरा करने का निर्णय लिया है। कोरोना महामारी को देखते हुए मतदान का समय एक घंटे बढ़ाया गया है। चार चरणों में होने वाले चुनाव का पहला चरण 28 सितम्बर को होगा, वहीं दूसरे चरण का मतदान 3 अक्टूबर को, तीसरे का 6 अक्टूबर को तथा चौथे चरण का 10 अक्टूबर को मतदान होगा। अब 1100 के स्थान पर 900 मतदाताओं पर एक मतदान केन्द्र होगा। सरपंच पद के लिए मतदान ईवीएम से होगा, जबकि पंच पद का चुनाव बैलेट पेपर से होगा। खास बात यह है कि जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की घोषणा बाद में होगी।
✍️
लायन
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...