*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
2.20 लाख की रिश्वत में वीसी,
सहायक, कॉलेज संचालक ट्रेप
✍️
अजमेर । प्रदेश के अजमेर जिले में
एमडीएस यूनिवर्सिटी घूसकाण्ड मामले में
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अब तक 2 लोगों को
गिरफ्तार किया है। निजी कॉलेज को परीक्षा
केंद्र, परीक्षा के लिए सीट की मान्यता को लेकर
रिश्वत मांगी गई थी। इस मामले में एमडीएस
यूनिवर्सिटी के वीसी आरपी सिंह का दलाल
रंजीत और कॉलेज संचालक महिपाल अरेस्ट
हुए। इस मामले में एसीबी को भीलवाड़ा के
कॉलेज संचालक ने शिकायत दी थी, लेकिन
नागौर इंजीनियरिंग कॉलेज संचालक घूस लेकर
वीसी आवास पहुंचा।
2,20,000 रुपये किए जब्त
इस मामले में 5 लाख रुपए डिमांड
की थी, लेकिन 2 लाख 20 हजार रुपए में
सौदा तय हुआ। जानकारी के मुताबिक अब
वीसी के निवास, कार्यालय की तलाशी शुरू
हो गई है.
मौके से हिसाब की डायरी मिली है,
वीसी का मोबाइल, लैपटॉप जब्त किया
गया, जो फ़ाइल मिली वीसी की टेबल पर
उसी के लिए घूस मांगी जा रही थी। पूरे
मामले में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि
क्या वीसी और रंजीत ही घूस के खेल में
शामिल थे!
अन्य लोगों से भी पूछताछ
हो सकती है
इससे पहले अजमेर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक
यूरो ने कार्रवाई करते हुए वाइस चांसलर के
दलाल रणजीत को ट्रैप किया था। एसीबी ने
आरोपी को 2.20 लाख रुपए की रिश्वत के
साथ ट्रैप किया था।
जानकारी के मुताबिक इस मामले में एमडीएस यूनिवर्सिटी के वीसी आरपी सिंह की
भी गिरफ्तारी हो सकती है। वीसी के घर पर
एसीबी की कार्रवाई चल रही है। एसीबी डीजी
आलोक त्रिपाठी, एडीजी दिनेश एमएन के
निर्देश पर कार्रवाई हुई।
हिस
युगपक्ष
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...