*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
जरूरतमंदों का गेहूं उठाने वाले सरकारी कर्मचारियों से वसूले 10 लाख रुपए
बीकानेर । जरूरतमंदों का गेहूं उठाने वाले सरकारी कर्मचारियों से रसद विभाग ने अनाज की कीमत वसूलनी शुरू कर दी है। रसद विभाग की कार्रवाई से जिले के 1588 सरकारी कर्मियों में अब हड़कंप मच
गया हैं, क्योंकि यह लंबे समय से डीलर से गेहूं उठा रहे थे। राज्य सरकार के सर्वे के बाद प्रदेश में चयनित 64 हजार 607 सरकारी कर्मचारियों से गेहूं की कीमत वसूलनी है ताकि पात्र व्यक्तियों का चयन खाद्यय सुरक्षा में जुड़ सके। इस क्रम में बीकानेर रसद विभाग ने 50 कर्मचारियों से अब तक दस लाख रुपए की राशि वसूल ली है। जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर ने बताया कि नियमानुसार ये लोग डीलर से गेहूं उठाने के लिए पात्र नहीं है।कोविड के मद्देनजर सरकार ने जरूरतमंदों को प्रति व्यक्ति पांच किलो व प्रधानमंत्री अन्नापूर्णा योजना के तहत पांच किलो यानी दस किलो गेहूं नवंबर तक मुफ्त देने का ऐलान कर रखा है। सरकार की मंशा है कि यह अनाज पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे। राज्य सरकार ने जिन सरकारी कर्मचारी की सूची उन्हें उपलब्ध करवाई है। उसके अलावा पांच सौ कर्मचारियों को प्रवर्तन निरीक्षकों ने सर्वे कर चिन्हित अलग से कर रखा है। उन्हें राशन कार्ड से नाम हटवाने के लिए बोला गया है। इतना नहीं उन्हें अब नोटिस भी तामिल करवाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि उक्त कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है ताकि वह कार्यालय में आकर नाम सूची से हटवाए। डीलर से उठाए गए गेहूं की कीमत कार्यालय में जमा करवाए। ऐसा नहीं करने वाले कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही के लिए संबंधित विभागाध्यक्ष को लिखा है। फिर भी किसी ने नाम नहीं कटवाया तो अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये है नियम वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक प्रदेश में पात्र व्यक्ति 4 करोड़ 43 लाख होने चाहिए, जो ग्रामीण एरिया की आबादी 69 प्रतिशत और शहरी आबादी 53 प्रतिशत के हिसाब से है। मगर सरकारी कर्मचारियों की छंटनी करने के बाद यह आंकड़ा 4 करोड़ 43 हो जाएगा। फायदा यह होगा कि पात्र व्यक्तियों के नाम जनगणना के हिसाब से और जोड़े जा सकेंगे।
✍️
खुलासा
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...