*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करें पौधारोपण के लिए-प्रो. सिंह
बीकानेर, 6 अगस्त। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने गुरुवार को नापासर में सेठ मोहनलाल ओमनारायण लखाणी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय कार्य हो रहा है। यह दूसरों के लिए प्रेरणादायक है। पौधे लगाना एवं इनकी नियमित देखभाल करना आज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट इस अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें और पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान कुलपति ने ट्रस्ट की विभिन्न गतिविधियों एवं नर्सरी का अवलोकन किया। इस दौरान गृह विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता प्रो. विमला डुकवाल, बागवानी विशेषज्ञ प्रो. इंद्र मोहन वर्मा, अनुसंधान निदेशक डाॅ. प्रकाश सिंह शेखावत, विशेषाधिकारी इंजी. विपिन लढ्ढा तथा सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य ने भी पौधे लगाए। ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी कन्हैयालाल लखाणी ने संस्था की गतिविधियों के बारे मंे बताया।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...