*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
गंगाशहर सजा केसरिया
पताकाओं से, जले दीपक
सुनारों की गुवाड़ में राम दरबार आरती
राम मंदिर का शिलान्यास
ऐतिहासिक, गौरवपूर्ण : मेघवाल
सांसद सेवा केन्द्र, बीकानेर में
भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल ने भाजपा
कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी द्वारा राम मंदिर भूमि पूजन का
शिलान्यास करने पर आतिशबाजी और
मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की।
भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल ने कहा
कि आज का दिन निश्चित रूप से हमारे देश
के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण दिन है
योंकि आज हमारे देश के प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी ने शुभ मुहुर्त में जो राम मंदिर
की आधारशिला रखी है मैं समझता हूँ
आज से एक नये युग की शुरूआत हुई है।
गंगाशहर सजा केसरिया
पताकाओं से, जले दीपक
अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमि पूजन के
पावन पर्व पर उपनगर गंगाशहर-भीनासर
में वार्ड नं.04 के भाजपा पार्षद हरिओम
कड़ेला के नेतृत्व में खुशियां मनाकर जय
श्री राम के नारे लगवाए गए। कड़ेला ने
बताया कि शहर भाजपा द्वारा घर घर दीपक
वितरण कार्यक्रम के तहत कच्ची बस्तियों
में मिट्टी के दीपकों का निशुल्क वितरण
किया गया एवं शाम को घी के दीपक
जलाने का आह्वान किया गया। गंगाशहर
मुय बाजार को केसरिया पताकाओं से
सजाया गया। प्रकाश खटोल, सुंदर
गहलोत, सीताराम पंचारिया आदि
व्यापारियों ने भव्य राम मंदिर के भूमि
पूजन की खुशी में केसरिया गुलाल
लगाकर प्रसन्नता प्रकट की।
सुनारों की गुवाड़ में राम दरबार आरती
सुनारों की तीसरी गुवाड़ में राम दरबार आरती
का आयोजन किया गया। आरती से पहले
मोहल्ले में अयोध्या भूमिपूजन को लाइव देखने
के लिए एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई और घर
घर प्रसाद बांटकर राम मंदिर निर्माण शुरू होने
की खुशियां मनाई गई।
----------------------------लगातार
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...