*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
एसबीआई ने सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज को भेंट किए 4 वेंटिलेटर तथा 111 आईवी स्टैंड
चिकित्सा सेवाओं को बेहतरीन बनाने में एसबीआई का योगदान सराहनीय- मेहता
बीकानेर 4 अगस्त। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से मंगलवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज को 111 आईवी स्टैंड और चार वेंटीलेटर भेंट किए गए।
जिला कलेक्टर नमित मेहता ने सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पीबीएम अस्पताल प्राचार्य डॉ एस एस राठौड़ को ये उपकरण सौंपे।
इस अवसर पर मेहता ने कहा कि स्टेट बैंक सदैव अपनी सीएसआर गतिविधियों के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं सहित समाज की बेहतरी के लिए प्रयासरत रहा है। उन्होंने कहा कि वेंटिलटर मिलने से सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पीबीएम अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और समृद्ध होंगी। वर्तमान में कोरोना संकट के चलते यह वेंटिलेटर और अधिक उपयोग में लाए जा सकेंगे और गंभीर मरीजों के जीवन को बचाने में अहम साबित हो सकेंगे।
जिला कलेक्टर ने ली कोविड मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी
इसके पश्चात जिला कलेक्टर मेहता ने प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ एसएस राठौड़ तथा पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ मोहम्मद सलीम से कोविद मरीजों की स्थिति और उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। मेहता ने कहा कि आने वाले समय में संक्रमण बढ़ने की संभावनाओं के मद्देनजर रोगियों को भर्ती करने के लिए अतिरिक्त स्थान चिन्हित कर आवश्यक व्यवस्थाएं की जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारी और एजेंसियां समन्वित रूप से कार्य करते हुए पहले ही पूरी तैयारी रखें। जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
सीएसआर गतिविधियों के तहत किए गए भेंट
स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि बैंक की सीएसआर गतिविधियों के तहत 111 आई वी स्टेंड भेंट किए गए हैं, बैंक में कार्यरत महिला कर्मचारियों और अन्य स्टाफ के परिवार की महिलाओं के सहयोग से 4 वेंटीलेटर क्रय कर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज को भेंट किए गए हैं।
इस अवसर पर डॉ अभिषेक आचार्य, डॉ जितेंद्र, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक हरीश राजपाल, मुख्य प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक सुरेश शर्मा, शाखा प्रबंधक एसपी मेडिकल कॉलेज महेश सारस्वत, सहायक एसपी मेडिकल कॉलेज शाखा इंद्रजीत धवन सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
----------------------------लगातार
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...