✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
RBSE 12th Science Result 2020 :12वीं विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम घोषित, छात्राओं ने मारी बाजी
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 12 वीं कक्षा के विज्ञान वर्ग के नतीजे घोषित कर दिए है। प्रदेश के शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने माध्यमिक बोर्ड कार्यालय में बोर्ड अध्यक्ष डी.पी. जारौली की उपस्थिति में विभाग की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम जारी किया। विज्ञान का परिणाम 91.96 प्रतिशत रहा है। इस बार के परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ कर बाजी अपने नाम कर ली। छात्राओं का परिणाम 94.90 प्रतिशत, छात्रों का परिणाम 90.61 प्रतिशत रहा। इस बार भी मैरिट लिस्ट जारी नही की गई है। विज्ञान वर्ग में 218232 विद्यार्थी इस परीक्षा में पास हुए है। जयपुर के यश शर्मा ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल प्राप्त किए वंही धु्व गुप्ता ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए है।
RBSE 12th Science Result 2020 :12वीं विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम घोषित, परिणाम रहा 91.96 प्रतिशत
इस बार 2 लाख 39 हजार 769 विद्यार्थी इस संकाय में पंजीकृत हुए। जिसमें 237305 विद्यार्थियेां ने परीक्षा दी थी। इस दौरान माध्यमिक बोर्ड अध्यक्ष डी.पी. जारौली, (Prof. D. P. Jaroli. Chairman. Board of Secondary Education Rajasthan) सहित अनेक अधिकारी भी मौजूद रहे। बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देखें।
शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी कर्मचारियेां को शुभकामनांए दी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड देश का पहला राज्य है जंहा दसवीं व 12th कक्षा की परीक्षअेां को संपन्न कराया है। परीक्षा समापन के 18 दिन बाद ही परिणाम घेाषित करना गर्व की बात है। ये सभी परीक्षा कोरोना काल में कराना बड़ी चुनौति था, लेकिन केद्र व राज्य सरकार के आपसी सांमजस्य से परीक्षा संपन्न कराई।
नोट :-
अंतिम सूचना अधिकृत कार्यालय माशिबो अजमेर की मानी जाए - सं
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट (How To Get and Check RBSE 12th Science Result)
RBSE 12th Result : राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) की 12 वीं का(12th Result) रिजल्ट जारी होने के बाद
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.rajresults.nic.in/ और http://www.rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर देखा जा सकता है। इन वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट को इस तरह से चेक करें।
स्टेप 1. सबसे पहले राजस्थान माध्यमिक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर RBSE 12th Science Result 2020 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर और अन्य जानकारियां दर्ज करें।
स्टेप 4. अब आप इसे सबमिट करें।
स्टेप 5.अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हेागा।
स्टेप 5.अब आप इसे डाउनलोड करे और इसका प्रिंट आउट निकाल (Download and Printout) लें।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...