✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
होटल व्यवसायियों की नींद क्यों उड़ी, नई शक्ल में विपदा फिर आन पड़ी
बीकानेर। रविवार को होटल एसोसियेशन के अध्यक्ष
मोहम्मद सलीम सोढ़ा की अध्यक्षता में स्थानीय होटल मरूधर
पैलेस में आपात् बैठक बुलाई गई। सरकारी एडवायजरी की पालना करते बैठक में कोरोना संक्रमित
रोगियों के आईसोलेसन हेतु स्थानीय प्रशासन द्वारा होटलों को पुन:
अधिग्रहित करने के फैसले पर विचार किया गया। गौरतलब है कि
विगत 8 मई को स्थानीय प्रशासन द्वारा पहले से अधिग्रहित होटलों
को अधिग्रहण मुक्त कर दिया गया था लेकिन अब पुन: इनके
अधिग्रहण के आदेश किस आधार पर जारी किये हैं, जो समझ से
परे हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा निजी होटलों एवं भवनों को भविष्य
में अधिग्रहण मुक्त रखे जाने एंव सिर्फ सरकारी सपतियों का ही
उपयोग किये जाने का आश्वासन दिया गया था। यहॉ तक कि
राजस्थान के किसी भी जिले में निजी होटल व भवनों को पुन:
अधिग्रहण नहीं किया गया हैं। प्रशासन की इस हठ धर्मिता से समस्त
होटल व्यवसायी सकते में हैं। एसोशिऐसन के अध्यक्ष मोहम्मद
सलीम सोढ़ा ने सम्बन्धित प्रशासनिक अधिकारियों से इस विषय
पर बातचीत की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने
बताया कि बीकानेर में सरकारी भवनों, स्कूलों, छात्रावासों, पीबीएम
अस्पताल परिसर बल्कि यहॉ तक कि सरकारी होटल ढोला मारू
जैसी आवास व्यवस्था सुविधा उपलब्ध होते हुए भी निजी होटलों
व भवनों को निशाना यों बनाया जा रहा हैं ? होटल ऐशोसिऐशन
अध्यक्ष ने सभी सदस्यों के साथ अपनी समस्यों को लेकर आज
प्रात: बीकानेर जिला कलक्टर से मिलने का फैसला किया हैं।
सलीम सोढ़ा ने बताया कि होटलों का पूर्व अधिग्रहण का
भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। भुगतान प्राप्ति के लिए स्थानीय
प्रशासनिक अधिकारियों व पूर्व जिला कलक्टर से कई बार गुहार
लगाई गयी। उन्होंने भुगतान कराने का आश्वासन भी दिया लेकिन
आज तक हमें भुगतान नहीं हुआ, ऐसे मे पुन: अधिग्रहण के आदेशो
ने होटल व्यवसायियों की नींद उड़ा दी हैं। ये रहे बैठक में शामिल : सचिव प्रकाश ओझा, कोषाध्यक्ष
गोपाल अग्रवाल, संरक्षक इकबाल समेजा एवं द्वारका पचीसिया,
सयुक्त सचिव अजय मिश्रा, राजेश चाण्डक, विनोद गोयल, मुकेश
चाण्डक, मधुसूदन अग्रवाल, सुर्दशन मखीजा, लूणकरण भंसाली,
नरेश विजयवर्गीय आदि।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...