✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
कोरोना इन बीकानेर : आधी रात तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और संबंधित को होम क्वारेंटाइन में रहने की कार्यवाही में जुटी रही,
दो डॉक्टर भी संक्रमित मिले….
बीकानेर । बीकानेर में कोरोना संक्रमण के बढते मामलों के साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की टीमों की फील्डिंग अब और तेज हो गई है। हालात यह है कि 16 से 18 घंटे तक सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा के साथ डिप्टी सीएमएचओ डॉ. रमेश गुप्ता, नीलम प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी पॉजीटिव आए मरीजों की हिस्ट्री खंगालने के अलावा अन्य प्रक्रियाओं में जुटे रहते हैं।
आपको बता दें कि मंगलवार को अब तक के सबसे ज्यादा 91 मरीज सामने आए थे। ऐसे में कल आधी रात तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के अलावा होम क्वारेंटाइन में रहने वालों की कागजी कार्यवाही पूरी करने में लगे हुए थे। कमोबेश ऐसे ही हालात आज नजर आ रहे हैं। आज भी अब तक 52 मरीज सामने आ चुके हैं। इन मरीजों के एड्रेस ट्रेस करने के अलावा इनकी हिस्ट्री पता करने के लिए सीएमएचओ डॉ. मीणा एंड टीम अभी देर रात जुटी हुई है। इससे पहले आज दोपहर में सीएमएचओ ने लूनकरणसर क्षेत्र का दौरा किया। वहां चिकित्सा केन्द्र का निरीक्षण कर प्रभारी अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।
दो डॉक्टर भी संक्रमित मिले….
बीकानेर में आज रात जारी कोरोना रिपोर्ट में 13 नए मरीज मिले हैं, इनमें एक निजी अस्पताल का चिकित्सक और एक पीबीएम अस्पताल का रेजीडेंट चिकित्सक शामिल है। इससे पहले कल भी एक चिकित्सक कोरोना संक्रमित मिला था। आज रात की सूची में एक आरोपी भी शामिल है।
नोखा पुलिस थाने में मारपीट के मामले में आरोपी को तीन दिन पहले पुलिस ने दबोचा था। बाद में उसकी कोरोना जांच करवाई गई। जांच पॉजीटिव आने के बाद उसके संपर्क में आने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित करते हुए अब उनकी जांच कराने की तैयारी की जा रही है।
बीकानेर में आज 52 मरीज
बीकानेर बीकानेर में कोरोना का कहर आज भी जारी है। आज अभी-अभी कोरोना के 13 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही आज अब तक 52 नए मरीज सामने आ चुके हैं।
सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने अभय इंडिया को बताया कि आज भीनासर व गंगाशहर क्षेत्र से 6, रेलवे स्टेशन क्षेत्र से 2, नोखा से 1 तथा तिलक नगर, शिवबाडी रोड, सर्वोदय बस्ती, रामपुरा बस्ती, श्रीरामसर से एक-एक मरीज सामने आए है।
आपको बता दें कि आज सुबह पहली रिपोर्ट में 23, दूसरी में 16 और अब 13 मरीज सामने आए हैं।
📒 CP MEDIA 🙏
Abhayindia.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...