✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
आर्थिक विकास में एग्रीप्रिन्योरशिप की भूमिका महत्वपूर्णः प्रो. सिंह
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
एसकेआरएयू में एक वेबिनार आयोजित
बीकानेर, 7 जुलाई। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा एवं संचार प्रबंधन विभाग द्वारा ‘आत्मनिर्भर समाज के लिए कृषि उद्यमिता में संभावनाएं एवं चुनौतियां’ विषयक एक दिवसीय वेबिनार मंगलवार को आयोजित हुई।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह थे। उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक विकास में एग्रीप्रेन्योरशिप की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आय बढ़ाने एवं रोजगार सृजन के दृष्टिकोण से यह आज की जरूरत है। युवाओं को इस ओर ध्यान देना होगा तथा कृषि को व्यवसाय के रूप में अपनाकर आगे बढ़ना होगा। उन्हांेने कहा कि नई तकनीकों के उपयोग से उत्पादन बढ़ा है। इसके साथ ही इनका भंडारण, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण एवं विपणन की चुनौतियों में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्पादन का समुचित उपयोग कर आत्मनिर्भर समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।
अटारी, जोधपुर के निदेशक डाॅ. एस. के. सिंह ने ‘स्थाई आय सृजन के लिए ग्रामीण उद्यमशीलता’ विषय पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारत गांवों का देश है। गांव सशक्त और समृद्ध होंगे तो देश समृद्ध हो सकेगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी इस दिशा में पहल करनी होगी। उरमूल ट्रस्ट के अरविंद ओझा ने कहा कि भारत, दुनिया के सर्वाधित अन्न उत्पादक देशों में है, लेकिन उत्पादन के बड़े हिस्से का उचित प्रबंधन नहीं हो पाता। उन्होंने इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का आह्वान किया।
माॅटिवेशन स्पीकर डाॅ. गौरव बिस्सा ने कहा कि भारत बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है तथा युवा जनसंख्या इस देश की सबसे बड़ी ताकत है। आज युवाओं को इस ओर आकर्षित करने की जरूरत है जिससे युवा आत्मनिर्भर तथा जाॅब प्रोवाइडर बने। उन्होंने सफल कृषि उद्यमी के गुणों के बारे में बताया।
इससे पहले गृह विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता प्रो. विमला डुकवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा वेबिनार के विषय के बारे में बताया। आयोजन सचिव डाॅ. चित्रा हेनरी ने बताया कि वेबिनार के लिए 762 लोगों ने पंजीकरण करवाया। डाॅ. प्रसन्नलता आर्य ने आभार जताया।
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...