📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
बीकानेर : कोरोना पॉजीटिव 10 वर्षीय समीर को हैं “अपनों” की तलाश
बीकानेर। आगरा के मोतीमहल इलाके का रहने वाला 10 वर्षीय एक लड़का समीर अपने घर से बिछड़ कर बीकानेर पहुंच गया। यहां उसे किसी ने बाल सुधार गृह भिजवा दिया। जहां उसकी कोरोना जांच कराई गई तो वो रिपोर्ट पॉजीटिव निकली। अब उसका पीबीएम अस्पताल के कोविड सेंटर में उपचार चल रहा है।
इस लड़के को अब अपने घरवालों की याद सता रही है। इसके साथ उपचाराधीन मरीज मेहताब सहित अन्य उससे बातचीत करके उसका मन बहला रहे हैं। उसे ये भरोसा दिला रहे हैं कि जल्द ही वो ठीक हो जाएगा और उसके घरवाले भी मिल जाएंगे। यह लड़का बताता है कि वो अपने चाचा के साथ घर से निकला था, लेकिन बाद में वह उनसे बिछड़ गया और यहां बीकानेर आ पहुंचा। यहां उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया जहां उसकी जांच कराई तो उसे कोरोना का पता चला। समीर ने बताया कि उसका उपनाम गब्बर है।
इधर, सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा ने बताया कि कल ही यह लड़का बाल सुधार गृह पहुंचा था। इसकी सूचना मिलने पर हमने इसकी जांच कराई। जांच पॉजीटिव आने पर उसे भर्ती कर लिया गया। साथ ही इसके परिजनों का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...