✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
लोजपा कार्यकर्ताओं ने जनसेवा दिवस के रूप में मनाया रामविलास पासवान का जन्मदिन
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर। लोजपा जिला कार्यकर्ताओं ने रविवार को केन्द्रीय नागरिक खाद्य आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामलात मंत्री तथा लोजपा के संस्थापक अध्यक्ष रामविलास पासवान का जन्मदिन जनसेवा दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोजपा जिला अध्यक्ष रमजान मुगल की अगुवाई में जन जागरूकता अभियान के तहत घर घर जाकर लोगोंं को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये मॉस्क पहनने और सोशल डिस्टेसिंग की पालना के बारे में जानकारी दी।वहीं तुलसी सर्किल गौशाला में गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाकर केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के दीर्घायू होने की कामना की। इस मौके पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण सरंक्षण के लिये पॉलिथिन का बहिष्कार कर पौधारोपण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रमजान मुगल ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान करते हुए कहा कि लोजपा जनसेवा के लिये समर्पित सर्वधर्म समभाव वाली पार्टी है,हमें पार्टी की नीतियो को जन जन तक पहुंचा कर लोजपा को मजबूत बनाना है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजकुमार खडग़ावत,सैयद उस्मान अली,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पंवार,प्रवक्ता कुलदीप तंवर,अरूण भाटी,नावेद सिद्दकी,अशोक चौहान,मुनासिब अली भिश्ती,भंवर सिंह तंवर,पंकज महात्मा,नासीर अली भिश्ती,मेहबूब कलाकार समेत युवा कार्यकर्ता शामिल थे।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...