✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
बैग में डालकर एंबुलेंस तक ले गया मां की डेड बॉडी
कोरोना से मौत के बाद नहीं मिली मदद
मुंबई। मुंबई में बीएमसी के एक अस्पताल में कर्मचारियों की बेरुखी की
वजह से एक लड़के को अपनी मां की
डेड बॉडी को बैग में डालकर एंबुलेंस
तक ले जाना पड़ा। इस लड़के के पिता
कोरोना वायरस से पीडि़त हैं। 30 जून
को मां के शरीर में जब कोरोना के
लक्षण दिखे तो उन्हें बीएमसी के
अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2
जुलाई को उनकी मौत हो गई। कुणाल नाम के इस लड़के ने कहा कि मां की मौत के बाद अस्पताल
से उसे तुरंत फोन आया. जब वो
अस्पताल पहुंचा तो बीएमसी स्टाफ ने
उसे कहा कि उसे अपनी मां की डेड
बॉडी को ग्राउंड लोर तक ले जाना
होगा। कुणाल ने जब इसके लिए
अस्पताल प्रशासन की मदद मांगी तो
कोई मदद करने को तैयार नहीं हुआ।
अस्पताल के स्टाफ बेड से स्ट्रेचर तक
भी लाश को ले जाने के लिए तैयार
नहीं थे। आखिरकार कुणाल ने अपने
एक रिश्तेदार की मदद से अपनी मां की
डेड बॉडी को बैग में डाला और उसे
स्ट्रेचर तक ले गया। इसके बाद वो डेड
बॉडी को ग्राउंड लोर और एंबुलेंस
तक लेकर आया। कुणाल ने कहा कि
जब अस्पताल वाले डेड बॉडी ले जाने
की जिद करने लगे तो उसने अनुरोध
किया कि वो अपने घर जाकर कुछ
लोगों को लेकर आ रहा है, लेकिन
अस्पताल वाले नहीं माने। इंडिया टुडे
से बात करते हुए कुणाल ने कहा कि
उसने अस्पताल वालों को बताया कि
उसके पास पीपीई किट नहीं है और
बॉडी को छूने से उसे संक्रमण हो
सकता है, लेकिन वे नहीं माने,
मजबूरन उसे बॉडी को बैग में भरना
पड़ा। इस दौरान उसने कई बार बॉडी
को छुआ।
दो कर्मचारी निलंबित
कुणाल अपने मां-बाप का इकलौता
बच्चा है. उसके पिता भी कोरोना से
पीडि़त हैं और एक दूसरे अस्पताल में
उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल
का कहना है कि इस मामले में दो
स्टाफ को निलंबित कर दिया गया है
और जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
📒 CP MEDIA 🙏
युगपक्ष
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...