✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐.
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
✍️
न्यायिक अधिकारियों ने मेडिकल टीम के साथ किया न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण
देखें वीडियो क्लिप
जिला एवं सेशन न्यायाधीश मदनलाल भाटी के निर्देशन में पवन कुमार अग्रवाल जिला सचिव एवं अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश ने मुख्य चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य विभाग के डॉ रमेश गुप्ता, मेडिकल टीम के साथ मंगलवार को न्यायालय परिसर बीकानेर में कोविड-19 (कोरोना वायरस) महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने व सोशल डिस्टेंसिग की पालना के लिये निरीक्षण किया गया। जिला न्यायालय परिसर में प्रवेश तथा निकास के लिये 4 द्वार है परंतु वर्तमान में कोरोना संक्रमण के मध्यनजर प्रवेश तथा निकास के लिये 1 ही द्वार का उपयोग किया जा रहा है। मुख्य द्वार पर हितधारकों की स्क्रीनिंग के लिये 1 डेस्क कार्यरत है। जिस पर 2 महिला नर्स तथा 2 होमगार्ड नियुक्त है। मुख्य द्वार पर सैनेटाइजर से हाथ धुलवाकर थर्मल स्क्रीनिंग के पश्चात मॅास्क पहनकर ही न्यायालय परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है तथा परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम, मोबाईल नम्बर, पता भी रजिस्टर में अंकित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कार्मिक एवं हितधारकों को सेनेटाईजर तथा मास्क का उपयोग करने एवं सोशल डिस्टेसिंग की पालना करने के लिये प्रेरित किया गया।
पवन कुमार अग्रवाल ने राजस्थान उच्च न्यायालय एवम् सरकार की ओर से अब तक जारी दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कदम उठाये जाने, न्यायालय परिसर में सोशल डिस्टेंसिग के नियमों की कठोरता से पालना करवाये जाने, कोर्ट कैम्पस में अनावश्यक भीड़ इक्ठठा नहीं होने के बारे में बताया। निरीक्षण के समय डॉ रमेश गुप्ता, त्ब्डभ्व्, मेडिकल टीम, न्यायालय के सहायक नाजिर नवनीत नारायण जोशी, निजी सचिव अहमद अली व अन्य मौजूद थे।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...