✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
अन्तर
(मैत्री समूह, बीकानेर)
*शाइरा डॉ. मंजू कछावा ‘अना‘ के 04 ग़ज़ल संग्रहों का हुआ ऑनलाईन विमोचन*
बीकानेर। 02 जुलाई। शाइरा डॉ. मंजू कछावा ‘अना‘ के 04 ग़ज़ल संग्रहों का ऑनलाईन विमोचन गुरूवार की शाम को किया गया। अन्तर मैत्री समूह के समन्वयक रवि शुक्ल ने बताया कि डॉ. मंजु कछावा ‘अना‘ के चार संग्रह, ‘‘मुसल्सल सफ़र में‘‘,‘‘यक़ीन होने तक‘‘,‘‘सीपियों की क़ैद में‘‘,‘‘यक़ीन होने तक‘‘ तथा ‘‘ख़्वाब का चर्चा‘‘ का विमोचन ऑनलाईन किया गया। प्रथम ग़ज़ल संग्रह ‘‘मुसल्सल सफ़र में‘‘ का विमोचन भारत के प्रसिद्ध शाइर जनाब शिज्जु शक़ूर (रायपुर, छत्तीसगढ़) ने किया। द्वितीय संग्रह ‘‘यक़ीन होने तक‘‘ का विमोचन देश के ख्यातनाम उर्दूदां सैयद ख़ुशनूद अहमद समर क़बीर (उज्जैन) ने किया। तृतीय संग्रह ‘‘सीपियों की क़ैद में‘‘ का विमोचन राष्ट्रीय स्तर पर सुप्रसिद्ध शाइर कुंवर कुसुमेश (लखनऊ) ने किया। चौथे संग्रह ‘‘ख़्वाब का चर्चा‘‘ का विमोचन शाइरा श्रीमती राजेश कुमारी राज (देहरादून) ने किया। इस मौके पर इन चारों पुस्तकों में संकलित ग़ज़लों में से चुनिन्दा ग़ज़लों की प्रस्तुति शाइरा डॉ. मंजू कछावा ‘अना‘ ने प्रस्तुत की। चारों संग्रहों पर डॉ. असित गोस्वामी ने श्री देवेन्द्र मांझी के लिखे पत्र का, श्री अखिलेश तिवारी (जयपुर),श्री अमित गोस्वामी व श्री रवि शुक्ल ने पत्रवाचन किया। इससे पूर्व युवा साहित्यकार संजय पुरोहित ने ऑनलाईन विमोचन के दौरान भारत भर से जुड़े साहित्यकारों का स्वागत किया। डॉ.मंजु कछावा ‘अना‘ का परिचय युवा रंगकर्मी एवं फिल्म आलोचक नवल किशोर व्यास ने प्रस्तुत किया। आभार डॉ. सतीश कछावा ने ज्ञापित किया एवं अतिथि शाइरों का परिचय व कार्यक्रम का संचालन श्री रवि शुक्ल ने किया। इनमें वरिष्ठ साहित्यकार श्री कमल रंगा, श्री जाकिर अदीब, डॉ.चंचला पाठक, श्री कासिम बीकानेरी, श्री राजाराम स्वर्णकार, श्री आत्माराम भाटी, श्री निर्मल कुमार शर्मा, श्रीमती प्रियंका प्रबोधिनी, श्री दीपक स्वामी, श्री डी.पी.बंसल, श्री इरफान नौमानी, श्री सरवर समदानी, श्री सात्विक कछावा, श्रीमती मधु चोपडा, श्रीमती नीरूबाला, डॉ.मनेाज भामा, डॉ.एस.एन.हर्ष, श्रीमती प्रीति, श्री महेश सोनी, श्री जुबैर अली, प्रो.नरसिंह बिनानी, श्रीमती नीतू जोशी सहित बडी संख्याा में देश भर के साहित्य कारों, साहित्या,नुरागियों ने शामिल होकर सक्रिय सहभागिता निभाई।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...