✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️
नागरिक को क्या पता था कि जिसकी मृत्यु हुई, उसीके मोबाइल पर इमरजेंसी की सूचना देने का प्रयास कर रहा...
सैरुणा थानाधिकारी गुलाम नबी की मृत्यु,
एसपी प्रदीप मोहन शर्मा ने जताया दुःख
मॉर्निंग वॉक पर निकले थे गुलाम नबी
श्रीडूंगरगढ तहसील के सेरुणा थाने के थानाधिकारी गुलाम नबी की सोमवार सुबह दिल का दौरा पडने से मौत हो गई। सोमवार सुबह मोर्निंग वॉक को निकले थानाधिकारी गुलाम नबी को दिल का दौरा पडा था और वे सडक पर ही अचेत हो कर गिर गए। बाद में उनकी बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
सेरुणा निवासी रणवीर सिंह राठौड ने मीडिया को बताया कि सोमवार सुबह 7 बजे उनके पास किसी का फोन आया था कि सेरुणा-नारसिसर सडक मार्ग पर एक व्यक्ति उलटा गिरा हुआ है। इस पर उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को देने के लिये थानाधिकारी गुलाब नबी को ही फोन किया।
रणवीर सिंह के अनुसार थानाधिकारी गुलाम नबी ने फोन नहीं उठाया तब दूसरे पुलिसकर्मियों को फोन कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि सेरुणा थानाधिकारी गुलान नबी ही मौके पर अचेत पडे हुए थे। नबी के साथी तुरंत उनको इलाज के लिये बीकानेर लेकर रवाना हो गए।
बीकानेर पहुंचने पर चिकित्सकों ने थानाधिकारी गुलामनबी की जांच की और उन्हें मरा हुआ घोषित कर दिया। थानाधिकारी की मौत का समाचार सुनकर सभी सकते में आ गए। पुलिस महकमे में शोक संदेश का सिलसिला शुरू हो गया।
जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने सेरुणा थानाधिकारी गुलाम नबी के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वे ईमानदार व कठिन परिश्रम करने वाले थानाधिकारी थे।
साभार
Cp media
समाचार सेवा
📒


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...