✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
देश में चौबीस घंटों में चौथा
हादसा, नासिक की फैक्ट्री
में लगी भीषण आग
नासिक । गुरुवार का दिन देश के
लिए दुर्भाग्य से भरा साबित होता दिखाई
दे रहा है। 24 घंटों के अंदर देश में 4
हादसे हुए हैं। ताजी दुर्घटना महाराष्ट्र के
नासिक जिले के सातपुर इलाके में हुई
जहां एक फार्मास्युटिकल पैकेजिंग फैक्ट्री
में आग लग गई। इससे पहले दिन में आंध्र
प्रदेश के विशाखापट्टनम, छत्तीसगढ़ के
रायगढ़ और तमिलनाडु के नेवेली में हादसे
हुए हैं। नासिक में इस फैक्ट्री में लगी
आग इतनी भयानक है कि इसे बुझाने के
लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाडिय़ां मौके
पर पहुंची थीं। आग पर काबू पा लिया गया
है फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी
है। घटना में किसी के हताहत होने की
खबर नहीं है लेकिन वित्तीय नुकसान का
आकलन करने की कोशिशें जारी हैं।
इससे पूर्व कोरोना की वजह से
देश में दो चरणों में 40 दिनों का
लॉकडाउन पूरा होने के बाद तीसरे चरण
में कई शर्तों के साथ हर जोन में थोड़ी-
थोड़ी राहत दी गई है, लेकिन यह राहत
आज गुरुवार 3 बड़े हादसों का गवाह
बना। विशाखापट्टनम और रायगढ़ के बाद
अब कुड्डालोर में भी बड़ा हादसा हो गया।
हादसे में 7 लोग घायल हो गए है।
तमिलनाडु के कुड्डालोर में नेवेली लिग्नाइट
कॉरपोरेशन (एनएलसी) में बॉयलर फट
गया. शुरुआती रिपोर्टों में बताया गया है
कि बॉयलर विस्फोट में 7 लोग घायल हुए
हैं जिसमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही
है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पेपर
मिल में हादसे की खबर है।
साभार हिस
युगपक्ष
📒





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...