✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग में लगे स्काउट गाइड
06 मई बीकानेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय बीकानेर के स्काउट गाइड के सदस्यें अपने अपने घरों में रहकर लॉकडाउन में मास्क वितरण, भोजन वितरण, पक्षियों के लिये परिण्डा अभियान, जन जाग्रति, आर्थिक सहयोग आदि कार्य कर रहे है साथ कोरोना वारियर्स के रूप में पुलिस प्रशासन के साथ भी कार्य रहे है। हल्दीराम प्याउ, पवनपुरी आदि स्थानों पर सीनीयर स्काउट यातायात पुलिस के साथ वाहनों की सुगम आवाजाही, लोगों को मास्क आदि के लिये जागरूक करने, परिवर्तित रास्तों के लिये प्रेरित करने जैसे कार्यो के साथ कोविड वारियर्स की भूमिका का निर्वाहन कर रहे है।
सी ओ स्काउट जसवन्तसिंह राजपुरोहित के अनुसार विगत 12 दिवस से बीकानेर शहर के पुलिस थानों में पुलिस प्रशासन के नेतृत्व व मार्गदर्शन में दीपक स्वामी, जयप्रकाश स्वामी, स्काउटर श्रीवल्लभ पुरोहित, रोवर रविप्रकाश चाहर, कपिल सुथार, भानू गोदारा, कंवरराम, रोहित कन्नोजिया, विकास सेवग, मुकेश जनागल, गोविन्द मारू, यशस्वी महात्मा, निरमा बिश्नोई आदि रोवर रेंजर कार्य कर रहे है। साथ ही पुलिस प्रशासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार भोजन वितरण, बैंक में सोशल डिस्टंसिग, पैट्रोलिंग आदि का कार्यों में भी सहयोग किया जा रहा है।
सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट मानमहेन्द्रसिंह भाटी ने बताया कि इस गर्मी में स्काउट गाइड द्वारा पूर्ण मनोयोग से जा कार्य किया जा रहा है वो प्रशंसनीय है, इसके लिये मण्डल मुख्यालय द्वारा सभी को सम्मानित भी किया जायेगा।
📒





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...