✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
ये पढ़ा क्या...?? - कोरोना काल : कल होगा संघर्ष - जीने के लिए नए और सुरक्षित तरीके अपनाने होंगे https://bahubhashi.blogspot.com/2020/05/blog-post_20.html
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
ये पढ़ा क्या...?? - कोरोना काल : कल होगा संघर्ष - जीने के लिए नए और सुरक्षित तरीके अपनाने होंगे https://bahubhashi.blogspot.com/2020/05/blog-post_20.html
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
कोरोना से डर नहीं लगता साहब, साईबर ठगों और अफवाहों से लगता है
-✍️ मोहन थानवी
आजकल विश्व कोरोना आपदा से जूझ रहा है। साईबर ठगों और अफवाहों से भी। हमारा भारत भी। हमलोग भी। मगर हम कोरोना से कतई डर नहीं रहे। हम डरते तो किसी से भी नहीं। लेकिन इन दिनों समाजकंटकों की अंधी करतूतों से जरूर सचेत रहना होगा, कतिपय लोग इसे डर भी कहें तो वही सही, हां डर लगने लगा है। ये वे समाजकंटक हैं जो मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकते हैं या अफवाहें फैलाकर अपना कोई उल्लू सीधा करते हैं। साईबर ठगी तो निखालिस रूप से दूसरों की पसीने की कमाई पर डाका डालना है।
अफवाहों के बाजार में सबसे ताजी और देश भर में चर्चित अफवाह रही है गृहमंत्री के बारे में। अफवाहबाजों ने गृहमंत्री को ही अस्वस्थ बताकर गतिविधियां प्रभावित करने की कोशिश की। मुझे तो इसके पीछे देश को चिंता में डाल कोरोना से लड़ी जा रही जंग को कमजोर बनाने के षड्यंत्र की बू आती है। यह राहत की बात है कि गृहमंत्री स्वस्थ हैं। आमजन को तथ्य बताने के लिए उनको स्वयं ट्वीट करना पड़ा। यह भी तंत्र की सचेतता है कि गृहमंत्री के बारे में अफवाह फैलाने वाले गिरफ्त में आ चुके हैं।
दूसरी ओर ध्यान दीजिए, दिल्ली में साइबर ठगों ने शराब पीने की लोगों की लालसा को देखते हुए ऑनलाइन ठगी करना शुरू किया। यह तो गनीमत रही कि कुछ जागरूक लोगों ने ऐसी साइबर ठगी के बारे में जल्द ही प्रशासन को जानकारी दी जिससे शेष जनता को भी ऐसी ठगी की जानकारी हो गई। जुदाजुदा स्थानों पर जुदाजुदा चीजों के लिए अफवाहें अलग-अलग तरह के लोग फैलाते रहते हैं । अफवाहों से अपना उल्लू सीधा करना अथवा साइबर ठगी करके लोगों की खून पसीने की कमाई हड़पने का काम केवल एक ही स्थान पर नहीं होता । यह विश्वव्यापी है । ऐसी हरकतों से विश्व के बड़े-बड़े देश प्रभावित होते रहते हैं । याद कीजिए अभी हाल ही के बीते दिनों में एक देश का राष्ट्रपति तक इन अफवाहों के कारण चर्चा में रहा। जिसके बारे में कहा गया कि वह कोरोना के भय से छुपा हुआ है।
इन अफवाहों को फैलाने वालों पर अंकुश लगाने का काम जितना कानून का है उससे कहीं ज्यादा जनता का भी दायित्व है। अचरज तब भी होता है जब सोशल मीडिया पर किसी के द्वारा नकारात्मक मैसेज के पोस्ट होते ही न जाने कैसे और क्यों कितने ही लोग दे दनादन दे दनादन उस पोस्ट को फॉरवर्ड करने में गर्व महसूस करते हैं। जो पोस्ट बेसिर पैर की होती है, सिरे से फेक होती है उसे ही वायरल कर देते हैं। कई मामलों में ऐसे अफवाहबाज और साईबर ठग पकडे भी जाते हैं लेकिन ऐसी हरकतें कमोबेश फिर भी जारी रहती हैं। इसे रोकना हमारे, जागरूक जनता के हाथ में है। जाग्रत लोगों को सोशल मीडिया की पोस्टों में फैक्ट तलाशने के प्रति गंभीर होना होगा। भ्रांतिपूर्ण पोस्टों और ऐसी साइबर गतिविधियों से हम सभी को सचेत रहना होगा, अगर इसे डर कहते हैं तो डरते हुए ही सही। लेकिन हमें कोरोना से नहीं डरना है। कोरोना को हराना है। जान के साथ जहान भी होगा तभी तो हम समाजकंटकों को समाज की धारा में जीने का आनंद बता पाएंगे।
📒





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...