✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
केश कर्तनालय कामगार परिवारों पर उदरपूर्ति का संकट गहराया
लॉकडाउन में पुश्तैनी काम काज पूरी तरह ठप
श्रमिक के रूप में पंंजीयन कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
कौन सुनेगा हेयर सैलून कारीगरों की पुकार
श्रमिक के रुप में पंंजीयन करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ देने, दुकानों का किराया माफ कराने व अन्य आर्थिक सहायता दिलाने की मांग...
बीकानेर। शहर में गत 21 मार्च से जारी लॉकडाउन व उसके बाद सैलून की दुकानों से कोरोना संक्रमण फैलने के भय ने हैयर सैलून कारीगरों के पुश्तैनी काम काज को पूरी तरह ठप कर दिया है। आगामी दिनों में भले ही क्षेत्र में जारी लॉकडाउन व कफ्र्यूू में ढील दिए जाने के बाद बाजारों में कुछ दुकाने खोलने की अनुमति मिल जाए, लेकिन सैलून की दुकानों को खोले जाने के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। इससे हैयर सैलून कारीगरों को अब भविष्य भी चिंता सताने लगी है। जानकारी के अनुसार शहर में एक सौ से अधिक हेयर सैलून की दुकानेेंं है और ये सभी दुकानें 21 मार्च से ही बंद होने के चलते इन दुकानों पर कार्यरत सैकड़ों कारीगर पिछले डेढ़ माह से पूरी तरह बेरोजगार हो गए। इस रोजगार से जुड़ेे लोग अब सरकार से श्रम विभाग के श्रमिक के रुप में पंंजीयन करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ देने, दुकानों का किराया माफ कराने व अन्य आर्थिक सहायता दिलाने की मांग भी करने लगे है। ताकि परिवार पालनेंंं मेें कोई कठिनाई नही हो।
केश कलाकारों ने यू बताई अपनी पीड़ा
सैन समाज के जयनारायण मारू ने बताया कि समाज की आर्थिक स्थिति सुदृढ नहीं होने से परिवार पालने का संकट खड़ा हो गया है। प्रदेश सरकार को चाहिए की हेयर सैलून संचालकोंंं को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए। अधिकांश कारीगर गरीब वर्ग से जुड़े हैं। इनके पास रोजगार का कोई दूसरा जरिया भी नहीं है।
इस व्यवसाय से जुड़े सीताराम मारूने बताया कि शहर में अधिकांश सैलून की दुकानें किराए की दुकानों में संचालित है, पिछले डेढ़ माह से सभी दुकानें बंद होने से कमाई के बजाए अब दो माह का किराया भी बकाया हो गया है। प्रशासन को चाहिए की सभी दुकानोंं के किराए में छूट दिलाई जाए।
जस्सूसर गेट पर दुकान चलाने वाले मांगीलाल सैन ने कहा कि हेयर सैलून पर काम करने वाले सभी कारीगरों का श्रम विभाग से श्रमिक के रूप में पंजीयन कराया जाए, जिससे सभी कारीगरों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगी।
खुलासा c/p
📒





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...