✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
कोरोना पीड़ितों का ग्राफ नीचे लाना जरूरी
4 मई को देश में 41 हजार संक्रमित थे। जो 6 मई को बढ़कर 50 हजार से ज्यादा हो गए
देश में कोरोना का सबसे तेज दौर : 75 दिन में 10 हजार, अगले 23 दिनों में 40 हजार कोरोना संक्रमित मिले
मीडिया से c/p
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर जारी है। दिनों-दिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, यह सबके लिए चिंता का विषय है। बुधवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार हो गई। पिछले 3 दिनों में संक्रमण बढऩे की रफ्तार सबसे तेज रही है। रविवार 4 मई को देश में 41 हजार संक्रमित थे। जो 6 मई को बढ़कर 50 हजार से ज्यादा हो गए। कोरोना के बढ़ते ग्राफ पर नजर डालें तो 0 से 10 हजार मामले 75 दिन में सामने आए। पहले मामले की पुष्टि केरल में 30 जनवरी को हुई थी। 13 अप्रैल को यानी 75 दिन के बाद संक्रमितों की संख्या 10 हजार पहुंच गई थी। इसके बाद महज 8 दिन यानी 21 अप्रैल तक संक्रमितों की संख्या 20 हजार तक पहुंच गई। फिर अगले 7 दिनों में यानी 28 अप्रैल तक संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार हो गई। वहीं 30 से 40 हजार मामले होने में केवल 5 दिन लगे और अगला 10 हजार का आंकड़ा सिर्फ 3 दिन में बढ़ा। केंद्र सरकार का दावा है कि लॉकडाउन के चलते संक्रमण को फैलने से काफी हद तक रोका गया, लेकिन आंकड़े इसके उलट हैं। देश में 24 मार्च तक संक्रमितों की संख्या 571 थी। 25 मार्च से देशभर में लॉकडाउन लागू हो गया। इसी बीच संक्रमण के सबसे ज्यादा 49 हजार 429 मामले सामने आए।
📒





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...