✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤🌐
बीते 24 घंटे में प्रदेश में 97 नए पॉजिटिव मामले, 12 की मौत
गहरा रहा कोरोना संकट
खुलासा
मीडिया से
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
बीकानेर/ जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 97 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। इनमे सर्वाधिक जोधपुर में 41 मामले सामने आए है. इसके अलावा जयपुर में 25, चित्तौडग़ढ़ में 9, अजमेर में 5, भीलवाड़ा और टोंक में 2-2, राजसमंद, झालावाड़, अलवर और भरतपुर में 1-1 संक्रमित मिला है. ऐसे में अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 3158 हो गई है. वहीं इसके साथ ही प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 12 लोगों ने कोरोना की चपेट में आने से दम भी तोड़ दिया है. जिसमें जयपुर में 6, जोधपुर और कोटा में 3-3 मौत भी रिकॉर्ड की गई। ऐसे में अब प्रदेश में कुल मौतों का आंकड़ा भी 89 पहुंच गया है।
प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले राजधानी जयपुर में सामने आए हैं. यहां 1051 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 809 (इनमें 47 ईरान से आए), कोटा में 221, अजमेर में 177, टोंक में 136, भरतपुर में 115, नागौर में 119, बांसवाड़ा में 66, जैसलमेर में 49 (इनमें 14 ईरान से आए), झुंझुनूं में 42, झालावाड़ में 42, बीकानेर में 38, भीलवाड़ा में 39, मरीज मिले हैं. वहीं दौसा में 21, चित्तौडग़ढ़ में 99, चूरू में 14, पाली में 28, धौलपुर में 15, अलवर में 13, हनुमानगढ़ में 11, उदयपुर में 15, सवाईमाधोपुर में 8, डूंगरपुर में 7, सीकर में 7, करौली में 3, राजसमंद में 5, बाड़मेर में 3, प्रतापगढ़ में 4 कोरोना मरीज मिल चुके हैं. वहीं बारां में 1 संक्रमित मिला है।
सोमवार को सामने आये थे 175 केस
इससे पहले सोमवार को 6 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि राजस्थान में 175 नए मामले सामने आये थे. सर्वाधिक 89 केस अकेले जोधपुर में सामने आए थे, जबकि जयपुर में 29 नए पॉजिटिव केस मिले थे. प्रदेश में कुल मौत का आंकड़ा पहुंचा 77 पहुंच गया था. जबकि कुल पॉजिटिव मरीज 3061 थे। प्रदेश में 1242 केस अब तक पॉजिटिव से नेगेटिव हुए, वहीं 972 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि शेष क्वारेंटाइन पीरियड पूरा होने पर घर भेजे जाएंगे।
रविवार को आये थे 114 नए केस
इससे पहले रविवार को कोरोना संक्रमण के 114 केस सामने आए. जिसमें चित्तौडग़ढ़ में 40, जयपुर में 32, जोधपुर में 27, उदयपुर में 5, अजमेर में 3, कोटा, भरतपुर और प्रतापगढ़ में 2-2, डूंगरपुर में 1 लोग संक्रमित मिले. वहीं तीन लोगों की मौत हो गई. जिसमें जयपुर में दो और प्रतापगढ़ मे एक मौत हुई।
मीडिया से
📒





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...