✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
मीडिया से
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
श्रीडूंगरगढ़ / बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक हैरतअंगेज भौगोलिक घटना की पुनरावृति हुई है। रेलवे पटरियों के पास कस्बे के पश्चिम में अचानक एक खेत में मिट्टी धंसने लगी और लगातार धंसना जारी है यहां अभी तक करीब 20 गुना 20 फीट गहरा गढ्ढा हो गया। ओर लगातार मिट्टी अपने आप ही जमीन में धंसती चली जा रही है। इससे संबंधित बताते एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खेत मालिक इस वाकये से दहशत में है और आसपास के खेतों के मालिक भी मौके पर पहुंच कर देख रहे है।। हालांकि कोई पास नहीं जा रहा है और दूर दूर से इसे देख कर अलग अलग बात कह रहे है। करीब तीन साल पहले भी यहां मिट्टी धंसने से करीब 100 गुना 100 फीट का बड़ा गढ्ढा हुआ था परन्तु खेत मालिक ने इसे मिट्टी डलवा कर भरवा दिया था। अब वापस उसी जगह मिट्टी धंसने से लोगो में दहशत का माहौल हो रहा है। ये क्यों हो रहा है इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नही है।
बताया जाता है कि तीन वर्ष पूर्व जब ऐसा ही हुआ था तब भी अफवाहें तो चली थी परन्तु कुछ नतीजा सामने नहीं आया था, आज पुन: इस घटना ने तरह-तरह की अफवाहों केा जन्म दे दिया है।
मीडिया से
📒





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...