✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
मार्ग में अटके प्रवासी राजस्थानियों को अपने घरों तक लाने की व्यवस्था की जाए - विधायक बिश्नोई
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
मार्ग में अटके प्रवासी राजस्थानियों को अपने घरों तक लाने की व्यवस्था की जाए - विधायक बिश्नोई
बिश्नोई ने एक समिति को विधायक कोष से दो लाख की घोषणा भी की
नोखा 11 अप्रेल 2020 ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने आज शनिवार को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर लाॅक-डाउन बढ़ने की परिस्थितियों में राजस्थान प्रदेश के मूल-निवासी जो दूसरे प्रदेशो में है या रास्ते में क्वारंटाइन शिविरों में है, उन्हे घर तक लाने की व्यवस्था करने की मांग की ।
श्री बिश्नोई ने बताया कि कोरोना से मुकाबले में मुस्तैदी से जुटी हमारी राज्य सरकार को और मुखिया के नाते आपको सभी पहलुओं पर चिंतन-मंथन करने के बाद प्रदेश हित में लगता है कि लाॅक-डाउन की अवधि बढाया जाना आवश्यक है तो उससे पहले कृपया इन महत्वपूर्ण सुझावों पर गौर अवश्य करें:-
√जो हमारे प्रवासी राजस्थानी बंधु अपने रोजगार स्थल से चल पड़े परंतु बीच रास्ते में अनेकों जगह पर क्वारंटाइन शिविरों में रख दिए गए है । उनकी 14 दिन की आइसोलेशन अवधि भी पूरी हो चुकी है, जिनमें किसी तरह के कोरोना लक्षण नहीं है, उन्हे प्रदेश में अपने घरों तक लाने की व्यवस्था की जानी चाहिए ।
√जो प्रवासी बंधु रोजगार हेतु अपने घरों से दूर दूसरे प्रदेशो में अपने रोजगार स्थल पर ही रूके है । उन सब ने 21 दिन की लाॅक-डाउन अवधि का अच्छे से पालन किया है और अब तक कोरोना के किसी तरह के लक्षण उनमें नहीं है । उन सब को भी राजस्थान में अपने घरों तक आने का कोई तंत्र या मैकेनिज्म सरकार को विकसित करना चाहिए ।
√अगर सरकार को किसी तरह की हैल्थ एडवाईजरी के चलते लगता है कि ऐसे लोगों को जो दुसरे प्रदेशों में अपने रोजगार स्थल पर ही रूके है या जो बीच रास्ते में क्वारंटाइन शिविरों में रोके गए है, का और भी आइसोलेशन या क्वारंटाइन किया जाना जरूरी है तो भी उनको अपने प्रदेश में उनके गांव के ही विद्यालय में आइसोलेशन या क्वारंटाइन किया जा सकता है ।
√ अब तक उपरोक्त दोनों तरह के प्रवासी बंधुओं जो दूसरे प्रदेशो में है या बीच रास्ते के शिविरों में है कि सुविधा हेतु आप द्वारा नियुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के दोनों अधिकारी श्री समित शर्मा व श्री गौरव गोयल व उनकी पूरी टीम भी पूरी लगन से समाधान में लगी है एवं ऐसे हजारों लोगों व संबंधित प्रदेशो की सरकार या अधिकारियों से संपर्क में है ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि मेरा भी मानना है कि प्रदेश को कोरोना संक्रमण मुक्त करना आपका, हमारा, अग्रिम मोर्चाें पर लड़ रहे सभी कोरोना वारियर्स का पहला लक्ष्य है, इसलिए कोई भी निर्णय हो वो प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य की प्राथमिकता को लेकर ही किया जाना चाहिए ।
विधायक बिश्नोई ने खाद्यान्न किट तैयार करने हेतु क्रय-विक्रय सहकारी समिति नोखा को विधायक कोष से दो लाख रुपये देने की घोषणा की ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने कोरोना वायरस कोविड-19 से संबंधित उत्पन्न परिस्थितियों के बचाव/रोकथाम हेतु, क्रय-विक्रय सहकारी समिति नोखा को खाद्यान्न किट तैयारी हेतु 2 लाख (अक्षरे दो लाख) रूपये की अनुशंसा जारी की ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...