✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
*गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान*
गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया को पत्र प्रेषित कर निराश्रित गोवंश, गोपालको द्वारा पाले जा रहे गोवंश और 200 से कम गोवंश रखने वाली, वह 1 साल पुरानी पूरे राजस्थान की लगभग 1000 गौशालाओं को राहत प्रदान करने के लिए निवेदन किया है।
👉संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री ललित दाधीच जी ने इस अवसर पर कहा कि सरकार अति शीघ्र इस विषय में ध्यान आकर्षित करें यदि समय रहते सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो आगामी चार-पांच दिन में गोवंश के निमित्त दुखद परिणाम आने शुरू हो जाएंगे ।
इसलिए सरकार को अतिशीघ्र गांव-गांव चारा डिपो खोलने चाहिए, वह छोटी-छोटी गौशालाओं को राहत पैकेज देने की घोषणा करें।
👉संगठन के प्रदेश महामंत्री सूरजमाल सिंह नीमराना ने बताया कि यदि सरकार समय रहते यह कार्य नहीं करती है तो इस लोक डाउन मे मजबूरन गोशाला को गोवंश को अपने हाल पर छोड़ना पड़ेगा और जो पहले से निराश्रित घूम रहे हैं उनकी संख्या में ओर बढ़ोतरी हो जाएगी ।
👉भविष्य में निराश्रित गोवंश,व गोपालको के गोवंश को मिलाकर एक बहुत बड़ा संकट राजस्थान में आने वाला है। क्योंकि वर्तमान लोक डाउन के कारण से व्यापार कम हो गया है आम जनता भी गौशालाओं में वह निराश्रित गोवंश को सहयोग नहीं कर पा रही है ।
👉इसलिए गौवंश मारा मारा घूम रहा है, सरकार मात्र मानव को बचाने में लगी हुई है , *सरकार को गोवंश व अन्य जीव-जंतुओं के विषय में भी सोचना चाहिए,*
यदि सरकार समय रहते कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है तो, बहुत विकट परिस्थिति भविष्य में खड़ी होने वाली है, सरकार से अति शीघ्र इस कार्य को संपन्न करने की अपील करते है ।
👉यदि ऐसा संभव नहीं हो पाया तो संगठन को मजबूरन कोई ठोस निर्णय लेना पड़ेगा।
👉इससे नई समस्याएं उत्पन्न हो जाएगी इसलिए सरकार अति शीघ्र राहत पैकेज की घोषणा करें वह गांव-गांव चारा डिपो, दाना डिपो और पानी की व्यवस्था करवाएं
धन्यवाद ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...