✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
गोहिल ने गौतम को पत्र भेजा - आपश्री की टीम द्वारा किया जा रहा कार्य निःसन्देह अन्य जिलों के लिये प्रेरणादायी है..., प्रार्थना है कि हमारे बीकानेर के सभी निजी एवं सरकारी सहायता एजेंसीज को सेवा एवं सहायता हेतु एक निश्चित एरिया (गली, मोहल्ला वार्ड) का उल्लेखित कर दिया जाए...
पूरा पत्र पढ़ें 👉 👇
पत्र अक्षरशः है 👇
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
पत्र अक्षरशः है 👇
*🙏एक खुला पत्र जिलाधीश महोदय के नाम
जिलाधीश महोदय बीकानेर से विनम्र निवेदन आपश्री एवं आपश्री की टीम द्वारा किया जा रहा कार्य निःसन्देह अन्य जिलों के लिये प्रेरणाप्रद है। बीकानेर की आम जनता कि ओर से आपश्री का साधुवाद।
एक जागरूक नागरिक होने के नाते मेरी आपश्री से व्यक्तिगत प्रार्थना है कि हमारे बीकानेर के सभी निजी एवं सरकारी सहायता एजेंसीज को सेवा एवं सहायता हेतू एक निश्चित एरिया (गली, मोहल्ला वार्ड) का उल्लेखित कर दिया जाए।
ऐसा करने से उस सेवा सहायता समूह द्वारा जरूरत मन्दों को नित्य प्रति एक ही एरिया विशेष में कम समय मे अधिक से अधिक सेवा देने के लिये समय भी मिलेगा और हम उस एरिया के अधिक से अधिक जरूरतमन्द को जल्द से जल्द सहायता भी उपलब्ध करवा पायेंगें।
इससे जरूरतमंदों की सेवा सहायता में कोई कमी नहीं रहेगी और अधिक से अधिक जरूरत मन्दों तक आसानी से पहुँचकर जनसेवा हो पाएगी।
साथ ही मेरा एक ओर निवेदन है कि प्रसाशन इन जरूरतमन्दों को दिन प्रतिदिन वितरित किये जाने के सामान का विवरण भी संभव हो तो उन सहायता समूहों के माध्यम से सुनिश्चित करे ताकि कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से वितरित सामग्री का संग्रह (संचय) न कर सके और वह सामग्री दूसरे जरूरतमंद के पास भी निश्चित समयावधि में पहुंच सके।
क्योंकि आज की विषम परिस्थितियों के मध्य नजऱ ये लॉक डाऊन ओर आगे बढ़ेगा जब तक कि वह अंतिम संक्रमित व्यक्ति तक न पहुंच जाए, यही आज की आवश्यकता है।
कृप्या जिस जिस एरिया में संक्रमित व्यक्ति मिले है उस एरिया के प्रत्येक नागरिक का स्वास्थय परीक्षण किया जाए ।
जन सहयोग से बीकानेर को संक्रमण से मुक्त कर बीकानेर को राजस्थान में ही नहीं वरन देश मे एक प्रेरक सन्देश दिया जा सके एवं हमारा बीकानेर जनसेवा करने के लिये पूरे भारत मे एक रोल मॉडल बन सके।
धन्यवाद
एडवोकेट कमल सिंह गोहिल
कैलाशपुरी, बीकानेर, राजस्थान
*प्रदेश अध्यक्ष*
*बीएसएनएलईयू राजस्थान*
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...