✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राजूवास स्थित माइक्रोबायोलॉजी लैब का भी हो उपयोग
जिला कलेक्टर ने कहा कि राजूवास में एक माइक्रोबायोलॉजी लैब स्थित है। यह सुनिश्चित करें कि टेस्टिंग रिपोर्ट में आवश्यकता पड़ने पर इस लैब को उपयोग में लिया जाए। इसके लिए पहले से ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली जाए और इस लैब को उपयोग के लिए पूरी तरह तैयार रखा जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में इस लैब को काम में लिया जा सके।
निजी चिकित्सा कर्मियों और अस्पतालों के लिए प्राचार्य अधिकृत
जिला कलेक्टर ने निजी चिकित्सालयों और चिकित्सा कर्मियों द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले संसाधनों का अधिग्रहण करने के लिए सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्राचार्य एसएस राठौड़ को अधिकृत किया है। गौतम ने बताया कि निजी चिकित्सालयों के डॉक्टरों तथा पैरामेडिक स्टाफ द्वारा काम में लिए जाने वाले उपकरणों या निजी चिकित्सालयों को आवश्यकता पड़ने पर प्राचार्य द्वारा अधिकृत करने की कार्यवाही की जाएगी।
पीबीएम अस्पताल की एमसीएच विंग में कोरोनावायरस रोकथाम और बचाव और प्रबंधन
राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर जिले में कोरोनावायरस संक्रमण बचाव रोकथाम उपचार और प्रबंधन के लिए पीबीएम अस्पताल के एमसीएच विंग को पूर्णतः समर्पित घोषित किया है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...