✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
खास खबर
छा गया मोदीजी का नीला कुर्ता
9 बजे 9 मिनट दीये की रोशनी में छाया पीएम का अलग लुक
नई दिल्ली
कोरोना वायरस संकट से
निपटने में राष्ट्र के सामूहिक संकल्प एवं एकजुटता को
प्रदर्शित करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील
पर रविवार रात नौ बजे नौ मिनट तक करोड़ों देशवासियों
ने अपने घरों की बत्तियां बुझा दीं और दीये, मोमबत्ती तथा
मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाई। खुद
प्रधानमंत्री ने कुछ पल के लिए पीएमओ के
लाइटें बंद करवा दीं। इसके बाद उन्होंने खुद
दीप जलाकर इस अभियान में अपना योगदान
प्रदर्शित किया। दीप जलाने के दौरान प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी नीले रंग का कुर्ता और सफेद की
लूंगी पहने दिखे। उनके में गले में एक गमछा
(अंगवस्त्र) भी दिखा। गमछे पर कथई रंग की
धारियां बनी थी, जो काफी फब रहा था। पैरों में
पीएम भूरे रंग की लेदर वाली सैंडल पहने दिखे।
इस भारतीय परिधान में पीएम का एक अलग ही
लुक उभर कर सामने आता दिख रहा है।
सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की
भी काफी चर्चा हो रही है। यूं तो भारत सहित पूरी दुनिया
कोरोना वायरस के संकट का सामना कर रही है। हर तरफ
निराशा और नकारात्मकता का माहौल है। ऐसे वक्त में
पीएम मोदी ने देशवासियों के साथ दीया जलाकर सारी
नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर लोगों में आत्मविश्वास भरने
की कोशिश की है।
शायद आम इंसान दिखना चाहते
हों पीएम मोदी
इस मौके पर इस खास ड्रेस के जरिए पीएम मोदी कुछ
और संदेश भी देने की कोशिश करते दिखे। पीएम मोदी
का यह परिधान बिल्कुल आम भारतीय को प्रदर्शित करने
वाला था। आमतौर पर भारत के ग्रामीण हिस्से
और छोटे शहरों में लोग शाम को घर लौटने पर
लूंगी और कुर्ता पहनना ही पसंद करते हैं। यह
परिधान काफी कंफर्ट होता है, जिससे बॉडी को
रिलेक्स महसूस होता है। शायद इस परिधान के
जरिए पीएम मोदी संदेश दे रहे हों कि वे भी आम
भारतीय हैं। घर पर वे भी बिल्कुल उन्हीं की तरह
रहते हैं।
मोदी की माँ ने भी जलाए दीपक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की मातेश्वरी हीराबेन जो
अपने यशस्वी बेटे के हर कार्यक्रम में पूरे उत्साह
से भाग लेती हैं, इस बार भी उन्होंने दीपक एक
थाली में रखे और जलाकर सजाए।
(साभार हिस / युगपक्ष )
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...