✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
कोरोना वायरस के महामारी के चलते श्री दिव्य आयु हैल्थ ट्रस्ट की तरफ से किये जा रहे सेवा क्रम के तहत पुलिस अधिकारी , नर्सिंग स्टाफ एवं दूध व सब्जी की दुकान पर आमजन को एक हज़ार स्वास्थ्य किट निःशुल्क वितरित किये गए । अध्यक्ष डॉ प्रीति गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट की एम्बुलेंस में घूम घूम कर इन्हें वितरित किया । किट में हिमालय कंपनी का साबुन सेट , कॉटन मास्क , हेड कैप, ग्लव्स आदि समान को पेपर बैग में डाल कर जन की सुरक्षा में लड़ाई लड़ रहे योद्धाओं के स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए ट्रस्ट अब तक पंद्रह हजार से ज्यादा मास्क व अन्य सामग्री का वितरण प्रशासन व आम जन को जड़ चुका है ।सेवा कार्य अभी भी निरंतर जारी है । ।साथ ही इस युद्ध के विरुद्ध सेवा में ट्रस्ट के सहयोग के लिए सादुल क्लब अध्यक्ष एडवोकेट बाल कृष्ण शर्मा जी, पुष्पा दम्माणी , रोहित श्रीमाली , सुलोचना गोठवाल, ज्योति शर्मा , लक्ष्मी राठी , सुमन राठी व कविता वर्मा का डॉ गुप्ता ने आभार प्रकट किया
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...