✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बेजुबान-निराश्रित पशु पक्षियों को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास हो - गौड़
जीव-जन्तु की रक्षा रही है हमारी संस्कृति
बीकानेर, 05 अप्रैल। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लगे लॉक डाउन और बीकानेर के कुछ हिस्सों में लगे कर्फ्यू का असर आमजन के साथ-साथ पशु-पक्षियों पर पड़ने लगा है। कोरोना वायरस के संक्रमण के पाॅजिटिव मामले आने के बाद प्रशासन ने ऐतिहाती कदम उठाते हुए कफ्र्यू लगा दिया है। कर्फ्यू प्रभावित इलाको में जरूरी सामान आमजन को उपलब्ध कराने पर ही प्रशासन का ध्यान रहा, बेजुबान-निराश्रित पशु-पक्षियों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। धर्मनगरी बीकानेर मंे मूक जानवरों को प्रतिदिन दाना और चारा आमजन द्वारा दिया जा रहा था, वह कर्फ्यू की वजह से बंद हो गई है।
शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि जनजीवन तो बुरी तरह प्रभावित है ही, पशु-पक्षियों की जिंदगी भी मुसीबत में पड़ गई है। ऐसे में बीकानेर वासियों को पहल करते हुए अपने-अपने घर के आगे गायों और अन्य असहाय पशुओं को अपनी सामथ्र्य अनुसार आहार देना चाहिए। साथ ही पक्षियों के लिए घर की छत व चौकी पर चुगा तथा पालसियें रखने चाहिए। इससे मूक पशु-पक्षियों को हम बचा सकेगे। उन्होंने जिला प्रशासन को आग्रह किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर जहां निराश्रित पशु एकत्रित होते हैं, वहां पर हरा व सुखा चारा तथा पानी की व्यवस्था की जाए। साथ ही शहर के चिन्हित स्थानों पर पक्षियों के लिए दाना डलवाने की व्यवस्था करें।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...