✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤🌐
"उन इलाकों में विभागों को खोलने की श्रेणीबद्ध योजना तैयार करें जहां कोरोना महामारी का असर नहीं है..."
हालात देखकर लॉकडाउन पर विचार,
पीएम ने मंत्रियों से आगे की योजना माँगी
नई दिल्ली । कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद पूरा देश थम गया। मगर बीते कुछ दिनों में जिस तेजी से कोरोना के मामले बढ़े हैं, उसे लेकर सभी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन खुलेगा या नहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को इस सवाल का जवाब संकेत में दिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से बात कर कहा कि वे उन इलाकों में विभागों को खोलने की श्रेणीबद्ध योजना तैयार करें जहां कोरोना महामारी का असर नहीं है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने मंत्रियों से एक सूची बनाने को कहा जिसमें लॉकडाउन खत्म होने के बाद के 10 प्रमुख फैसलों और 10 प्रमुख क्षेत्रों की जानकारी हो, जिन पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में मंत्रियों के नेतृत्व और सक्रियता की सराहना की और कहा कि उनके द्वारा लगातार उपल- ध कराया गया फीडबैक कोरोना से निपटने की रणनीति बनाने में प्रभावी साबित हुआ है। जहां प्रकोप कम, वहां से हट सकता है लॉकडाउन प्रधानमंत्री ने कहा कि जमीनी हालात जानने के लिए यह जरूरी है कि नेता राज्य और जिला प्रशासन से लगातार संवाद करें, खास कर उन जिलों में जहां कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा है। साथ ही उन्हें भविष्य में आ सकने वाली दिक्कतों का हल उपल- ध कराएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मंत्रियों को कामकाज जारी रखने की योजना बनानी चाहिए। उन इलाकों में विभागों को खोलने की श्रेणीबद्ध योजना बनाई जानी चाहिए जहां पर कोरोना का प्रकोप नहीं है। किसानों का याल रखना जरूरी प्रधानमंत्री ने कहा कि खेती के समय में सरकार किसानों को हर संभव सहायता उपल- ध कराएगी। उन्होंने कहा कि एक बार लॉकडाउन समाप्त हो जाने के बाद आकस्मिक परिस्थितियों के लिए रणनीतिक होना आवश्यक है। प्रधानमंत्री ने कहा, किसानों का कल्याण अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार किसानों को फसल कटाई के सीजन में हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से ग्रामीण क्षेत्रों एवं जमीनी संस्थानों में आरोग्य सेतु एप को लोकप्रिय बनाने को कहा ताकि महामारी के बारे में जानकारी एवं जागरूकता बढ़ाई जा सके। राशन की दुकान पर भीड़ न हो प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सुनिश्चित करना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है कि पीडीएस केंद्रों पर भीड़ न हो, प्रभावकारी निगरानी बनी रहे, शिकायतों पर ठोस कार्रवाई हो और आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी एवं उनकी कीमतों में वृद्धि को रोका जा सके। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लाभ निर्बाध रूप से लाभार्थियों तक पहुंचती रहनी चाहिए। तेलंगाना सीएम का सुझाव- 3 जून तक बढ़ाया जाए, यूपी सरकार ने भी इसे बढ़ाने के संकेत दिए इस बीच, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने सुझाव दिया है कि राज्य में लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद 3 जून तक बढ़ा दिया जाना उचित रहेगा। उन्होंने एक बैठक में कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी से लॉकडाउन बढ़ाने की अपील करेंगे। उार प्रदेश के अपर मुय सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि 14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन खुलने की संभावना नहीं है। एक भी कोरोना का केस प्रदेश में होता तो हम लॉकडाउन खोलने की स्थिति में नहीं रहेंगे। ऐसी अटकलें हैं कि पंजाब भी लॉकडाउन बढ़ाने के विषय में फैसला ले सकता है।
(साभार हिस / युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...