✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर । बीकानेर गोशाला संघ ने बीकानेर शहर में घूम रहे निराश्रित गोवंश के चारे पानी की व्यवस्था हेतु एक वाहन रवाना किया।
यह वाहन बीकानेर शहर की विभिन्न गलियों में घूम रहे निराश्रित गोवंश को चारा पानी उपलब्ध करवाएगा ।
इस वाहन का नेतृत्व संगठन के रघुनाथ सिंह शेखावत, प्रेम सिंह राठौड़ व भवानी शंकर प्रजापति कर रहे हैं
यह स्वयंसेवक बीकानेर के विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन सुबह और शाम को जहां- जहां गोवंश इकट्ठा होता है वहां- वहां चारा डाल कर आएंगे।
जो भी व्यक्ति इस पुनीत कार्य में सहयोग करना चाहे वह "बीकानेर गोशाला संघ" से संपर्क कर सकता है।
संगठन के अध्यक्ष सूरजमाल सिंह नीमराना ने बताया कि संगठन द्वारा वर्तमान में जिले की 150 गौशालाओं में चारा प्रबंधन व अनुदान हेतु प्रयास किया जा रहा है । सरकार ने अनुदान के दायरे में आई 101 गौशालाओं को 1 माह का अनुदान जारी किया है, शेष अनुदान मई माह में दिया जाएगा।
संगठनों ने राज्य सरकार से मांग की है कि जिन गौशालाओं में 200 से कम गोवंश है और जिन शालाओं को संचालित हुए 2 वर्ष नहीं हुए हैं, उन गौशालाओं को भी सरकार अति शीघ्र राहत प्रदान करें।
उनके लिए भी सरकार अर्थ का प्रबंधन करें, ताकि चारा गौशालाओं को उपलब्ध करवाया जा सके वर्तमान में ऐसी गौशालाओं की हालत बहुत ज्यादा खराब है, क्योंकि लोक डाउन के कारण गौशालाओं को चंदा व सहयोग नहीं मिल पा रहा है, इसलिए गौशाला बहुत ज्यादा संकट में है सभी गौशालाओं का सहयोग करने हेतु सरकार अति शीघ्र राहत पैकेज की घोषणा करें।
बीकानेर गोशाला संघ गौशालाओं के चारा हेतु मांग पर चारे की गाड़ियां उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास कर रहा है जिन गौशालाओं को चारे की गाड़ियां चाहिए वह बीकानेर गोशाला संघ से संपर्क कर सकता हे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...