✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 7 अप्रैल 2020
देश और धर्म के प्रथम रक्षक के रूप में मंगल पांडे सदैव पूजनीय रहेंगे - कामिनी भोजक
मंगल पांडे पुण्यतिथि पर वीडियो कॉल के जरिये हुआ आयोजन
बीकानेर 7अप्रैल- आज़ादी आंदोलन के प्रथम नायक मंगल पांडे की पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व दिवस पर सामाजिक सरोकारों की अग्रणी संस्था कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा आज अपने मुख्य कार्यालय में स्मरण सभा आयोजित की गयी
विश्वव्यापी महामारी कोरोना के तहत राष्ट्रव्यापी लोकडाउन की पालना करते हुए फाउंडेशन ने जय नारायण व्यास नगर स्थित मुख्य कार्यालय से वीडियो कॉल और फोन कॉन्फ्रेंस के जरिये स्मरण सभा आयोजित की ताकि पदाधिकारी अपने अपने घरों से ही श्रद्धासुमन और शब्दाजंलि अर्पित कर सके
फाउंडेशन की निदेशक कामिनी भोजक ने मंगल पांडे के तेल चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर कहा कि आज भारत सहित पूरा विश्व जिस विपदा से गुजर रहा है उस परिस्थिति में मंगल पांडे का जीवन आदर्श रूप में सामने आता है भारत के लाल ने देश और धर्म की रक्षा के लिए सबसे पहले आगे आये और यह साबित किया कि देश और धर्म की रक्षा से बड़ा कोई कार्य नही मंगल पांडे को तो दुश्मनों के सामने जाकर लोहा लेना पड़ा जो कि सदृश्य थे लेकिन आज हमारा दुश्मन अदृश्य है और उसका मुकाबला करने के लिए हमे सुरक्षित घरों में रहना होगा ताकि हम अपने परिवार, समाज, राज्य और राष्ट्र को इस महामारी से बचा सके| जिस तरह उनके बिगुल से पूरे भारत वर्ष में आज़ादी के लिए कुछ भी कर गुजरने का संकल्प हर भारतीय ले चुका था ठीक उसी तरह आज सरकार के बिगुल का मान हम सभी को रखना मंगल पांडे आज भी महानायक है और इस बात के पर्याय भी की अपने हक और अन्याय के खिलाफ लड़ना मतलब मंगल पांडे बनना|
कामिनी भोजक ने आज के परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए कहा कि
" संग्राम जिंदगी है लड़ना हमे पड़ेगा-जो लड़ नही सकेगा जिंदा नही बचेगा। ( यहां लड़ने का अभिप्राय घर मे रहने से है) इसलिए घरों में रहे सुरक्षित रहे
शब्दाजंलि अर्पित करते हुए सचिव आर.के.शर्मा ने कहा कि देश के लिए कुछ कर गुजरने की तम्मना ही देश के प्रति हमारे उत्तरदायित्व को पूरा करती है| अतः हमें वर्तमान को ध्यान रखते हुए देश के प्रति हमारे उत्तरदायित्व को पूरा करना है
प्रवक्ता नितिन वत्सस ने श्रदांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मंगल पांडे ने सिर्फ अपना ही नही वरन अन्य धर्म की भावनाओ के खिलाफ जारी हुए फतवे का विरोध करके और सबसे ताकतवर साम्राज्य की जड़ो को हिलाने का कार्य किया जो कि साबित करता है कि देश का सच्चा नायक वही जो अपने साथ सब धर्मों की सब लोगो की सम्पूर्ण जीवन की रक्षा कर सके
वरिष्ठ समाजसेवी सत्यदेव शर्मा ने वीडियो कॉल पर अध्यक्षता स्वीकार करते हुए कहा कि मंगल पांडे एक साधारण से सैनिक थे, लेकिन जब बात अस्मिता और आन बान शान की आयी तो वही मंगल पांडे इस अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ देश के लिए जो सीना ताना वो भारतीय जनमानस और युवाओं में एक अलख जगा गया | हमे उनसे सीख लेनी चाहिए
मंगल पांडे की जीवनी का वाचन फाउंडेशन के सह सचिव जितेंद्र भोजक ने किया|
वीडियो कॉल के जरिये वरिष्ठ समाजसेवी पुरषोत्तम सेवक,दुर्गादत्त भोजक,श्रीलाल सेवक, कन्हैया महाराज,विनोद सेवग,पूनमचंद शर्मा, श्रीमती सरोज शर्मा, निशा वत्सस, संतीश शर्मा, स्वेता कौशिक,ने संबोधित करते हुए मंगल पांडे के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही
अंत मे दो मिनट का मौन रखा गया|
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...