✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
शहर के निराश्रित और बेसहारा गौवंश के लिए चारा और बेजुबान पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था घर घर करने का अभियान शुरु।
बीकानेर 11 अप्रैल 2020 लॉक डाउन के चलते शहर में बेसहारा गौवंश के लिए चारे की व्यवस्था और बेजुबान पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करने का अभियान शहर में शुरू किया गया है। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता गौड़ ने बताया कि शहर में सर्व समाज बंधुओं को प्रेरित करके अपने घर घर की छतों पालसिये लगा कर पानी और दाना डालने का अभियान चलाया जा रहा है।इस कार्य मे ब्राह्मण परिवार के साथ सर्व समाज का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है।रानी बाजार पंचमुखा क्षेत्र,मेडिकल कॉलेज के सामने चारे पानी की व्यवस्था के साथ साथ पब्लिक पार्क लिलिपोण्ड में मछलियों के दाने की नियमित सेवा के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं को प्रेरित किया है एवं आम जन का सहयोग मिल रहा है।
श्रीमती गौड़ ने लॉक डाउन और कर्फ्यू क्षेत्र के दौरान गौवंश भूखा ना रहे इसके लिए अपने घर के आस पास ऐसे पुनीत कार्य करने के लिए गत एक सप्ताह से बीकानेर शहर के आम जन का सहयोग लिया जा रहा है।
उन्होने बताया कि बेसहारा गौवंश के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर हरा चारा की व्यवस्था शहर वासियों द्वारा अपने सामर्थ्य अनुसार की जा रही है।
इस अभियान में जया शर्मा,ज्योति शर्मा,परमेश्वरी बिश्नोई,जशोदा पाण्डुई,संतोष भाटी,विजयलता शर्मा,रामेश्वर, अंकुर शर्मा,अतुल शर्मा,नंदलाल, सहित आम जन का सहयोग कर रहे है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...