✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर 9 अप्रैल 2020
मास्क वितरण बना मॉडल,विप्र फाउंडेशन राजस्थान का कार्य सराहनीय- सुशील ओझा
जोन फर्स्ट बी के समस्त पदाधिकारियो और विप्र बंधुओ का आभार- भवर पुरोहित
बीकानेर 9 अप्रैल- सम्पूर्ण भारत वर्ष में कोरोना महामारी के खिलाफ लोगो को जाग्रत करने और उनकी सुरक्षा हेतु विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील ओझा के निर्देशानुसार विप्र फाउंडेशन की राज्य इकाइयों ने रामनवमी से लगातार 7 दिन तक मास्क और सेनेटाइज़र बांटने का कार्य हुआ हुआ और लोगो को इस से बचने के तरीके बताए गए जिसको सम्पूर्ण राष्ट्र में सराहा गया उसमे भी राजस्थान जॉन फर्स्ट के कार्यक्रम को सम्पूर्ण भारत मे वरीयता में माना गया
इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील ओझा ने शुभकामनाये देते हुए कहा कि विप्र फाउंडेशन के मास्क वितरण का कार्य पूरे भारत मे रोल मॉडल बना और इसीका परिणाम है कि 5 राज्य सरकारों ने बिना मास्क घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी है जो कि साबित करता है कि आप लोगो की मेहनत और प्रयास जनजागरण की दिशा में सही साबित हुए है सुशील ओझा ने राजस्थान जॉन फर्स्ट बी को उनके सात दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भी शुभकामनाये दी
विप्र फाउंडेशन राजस्थान जॉन फर्स्ट बी के प्रदेशाध्यक्ष भवर पुरोहित ने जॉन के अंतर्गत आने वाले सभी जिला अध्यक्ष, महिला शक्तिगण, और प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस मुहिम को सफल बनाने वाले समस्त पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ और विप्र बंधुओ का ह्रदय से आभार ज्ञापित किया है जिन्होंने सहयोग किया| इसके साथ ही भवर पुरोहित ने कहा कि आगे भी जब जरूरत पड़ेगी विप्र फाउंडेशन अपने देश की सुरक्षा और सेवा में कोई कमी नही आने देगा
आईटी सेल के प्रदेश संयोजक नितिन वत्सस ने बताया कि जिस तरह विप्र फाउंडेशन अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन कर रहा है वो और भी समाजो के लिए प्रेरणास्पद बनता जा रहा है और विप्र फाउंडेशन अपने कर्तव्यों को पूरा करने में कभी पीछे नही हटेगा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...