✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
मौसम :: कुछ दिन के लिए अलर्ट
कहीं-कहीं धूलभरी
आंधी, बादल गरजने व 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
से हवाएं चलने की चेतावनी जारी
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
बीकानेर। बीकानेर अंचल में गुरुवार को आंधी व वर्षा
का असर खत्म होने के बाद उमस भरी गर्मी ने त्रस्त कर दिया
है। बीती रात 6.4 मिमी वर्षा हुई और तेज हवाएं भी चली
जिससे रात्रि तापमान घटकर 24.5 डिग्री से. रह गया। लेकिन
आज सवेरे से तेज धूप निकलने से तापमान बढ़कर 41 डिग्री
से. पहुंच गया। आज भी आकाश पर आंशिक रुप से बादल
छाए रहे। सवेरे हवा बंद रहने के बाद सायं उत्तर पश्चिमी हवा
का प्रवाह शुरु हो गया। हल्की वर्षा से आर्द्रता बढ़कर 60
प्रतिशत हो गई। इस बीच राजस्थान में एक सप्ताह से जारी
बरसात और ओलावृष्टि के थमने के अभी आसार नहीं हैं। अब
तीन और चार मई को श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर,
बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर सहित 21 जिलों में आंधी और
ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। वहीं एक
और दो मई को कई जिलों में बरसात और आंधी की चेतावनी
जारी की गई है। बरसात का दौर प्रदेश में जारी है। मौसम विभाग
के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के सवाईमाधोपुर
के बौंली में 6.0, जयपुर में 4., पिलानी में 2.6, सीकर में 1.0
तथा पश्चिमी राजस्थान में नागैर जिले के कुचामन में 7.0 तथा
बीकानेर में 6.4 मिमी बारिश हुई। ठंडी हवा चलने से गर्मी की
तपिश शाम को कम है। बीती रात सबसे अधिक तापमान
बाड़मेर में 28.7 डिग्री रहा। आमतौर पर ठंडे रहने वाले
माउंटआबू में भी तापमान 22.0 डिग्री रहा। राजधानी जयपुर में
बीती रात 24.8 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार
तीन मई को नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जिससे उत्तर पश्चिमी
भारत में असर देखने को मिलेगा।
एक और दो मई को यहां चेतावनी
श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, झुंझुनूं, सीकर,
दौसा, भरतपुर, जयपुर, अलवर जिले में कहीं-कहीं धूलभरी
आंधी, बादल गरजने व 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। धूलभरी आंधी-बादल
गरजने व 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने
की चेतावनी जारी की है।
तीन और चार मई को इन जिलों में ऑरेंज चेतावनी
श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, बीकानेर, जोधपुर,
जैसलमेर, झुंझुनूं, सीकर, दौसा, भरतपुर, जयपुर, करौली,
धौलपुर, सवाईमाधोपुर, टोंक, अलवर, बूंदी, कोटा, अजमेर,
भीलवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं धूलभरी आंधी-बादल गरजने
व 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...