✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
कर्फ्यू क्षेत्र में 12 सैक्टर अधिकारी नियुक्त
बीकानेर, 09 अप्रैल। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने एक आदेश जारी कर 12 अधिकारियों को कर्फ्यू क्षेत्र में सैक्टर अधिकारी नियुक्त किये हंै। ये अधिकारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के मद्देनज़र आमजन के स्वास्थ्य एवं रोग संक्रमण से सुरक्षा रखने के लिए नियुक्त किए है। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक भ्रमण करते हुए आदेशों की पालना सुनिश्चित करायेंगे।
गौतम ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी भवानी सिंह को पीएस कोटगेट -कसाईयों की बारी व पाबूबारी क्षेत्र, नायब तहसीलदार ( उपखंड कार्यालय बीकानेर) लक्ष्मीचंद पचार को फड बाजार व महात्मा गांधी रोड क्षेत्र,उप पंजीयक (द्वितीय) बीकानेर कालूराम को बांद्राबास व धोबीतलाई शेष थाना क्षेत्र, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा को वार्ड नंबर 80, उपायुक्त वाणिज्य कर विभाग रजनीकांत पांड्या को पीएस कोतवाली-शीतलागेट से लक्ष्मीनाथ जी मंदिर, बड़ा बाजार चैक व छीपांें की मस्जिद, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मंजू नैण गोदारा को पीएस कोतवाली शेष कोतवाली क्षेत्र, आर ए एस प्रशिक्षु उपायुक्त नगर निगम रणजीत बिजारणिया को नयाशहर-डीडूसिपाहियान, मौहल्ला चूनगरान व तेलीवाड़ा, उप निदेशक (कृषि विस्तार) जगदीश पूनिया को नयाशहर चैखूटी क्षेत्र, सहायक निदेशक (कृषि) जयदीप दोगने को नयााश्हर -नत्थूसरगेट से मोहता चैक, उप पंजीयक (प्रथम) बीकानेर श्रीमती कविता गोदारा को राणीसर बास- नम्बर 1, तहसीलदार बीकानेर पितांबर राठी को राणीसर बास-नम्बर 2, सहायक निदेशक रोजगार कार्यालय हरगोविंद मितल को पीएस सदर- कुचीलपुरा में सैक्टर अधिकारी लगाया है।
आदेशानुसार जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर प्रत्येक सैक्टर अधिकारी को दो पुलिसकर्मी उपलब्ध कराएंगे। उक्त अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने-अपने क्षेत्र में प्रातः 8.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक भ्रमण करेंगे और विशेष रूप से निरीक्षण कर कर्फ्यू के आदेशों की पालना सुनिश्चित कराएंगे
----
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...