✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बाल बाल बच गई पाँच साल की मासूम!
दुष्कर्म की नीयत से कन्या को अगुवा कर ले गया बिहारी श्रमिक
बीकानेर। जिले के बीछवाल
पुलिस की सतर्कता से ना सिर्फ एक
पांच साल की बालिका दुष्कर्म का
शिकार होने से बच गई बल्कि बीकानेर
भी शर्मसार होने से बच गया। जानकारी
के अनुसार बीछवाल इलाके के बंगाली
मार्केट में अपने घर के बाहर खेल रही
एक बंगाली परिवार की पांच वर्षीय
बालिका को 35 वर्षीय बिहारी मजदूर
दिनेश मंडल टॉफी का लालच देकर
बदनीयती से अपने साथ ले गया, टॉफी
के लालच में बालिका भी उसके साथ
चल पड़ी। इधर घर के बाहर खेल रही
बच्ची के अचानक लापता होने से
परिवारों के लोगों में हड़कंप मचा गया।
इसकी सूचना मिलने के बाद अलर्ट
मोड़ में आई बीछवाल पुलिस ने तत्परता
दिखाते हुए आधे घंटे की दौड़ धूप के
बाद बालिका को सुरक्षित रूप से बरामद
कर उसे सुनसान जगह ले जा रहे
आरोपी दिनेश मंडल को धर दबोचा।
सीआई मनोज शर्मा ने बताया कि पकड़े
जाने के बाद आरोपी दिनेश मंडल ने
कबूल कर लिया कि वह बालिका को
बदनीयत से सुनसान जगह ले जा रहा
था, पुलिस ने बालिका के पिता की रिपोर्ट
पर आरोपी दिनेश मंडल पुत्र गणेश
मंडल निवासी मधूबनी बिहार के
खिलाफ पॉक्सों एक्ट के तहत गिरफ्तार
कर बंद हवालात कर दिया है। बताया
जाता है कि आरोपी दिनेश मंडल
दुष्चरित्र और अपराधी प्रवृति का युवक
है जो बीछवाल की फैक्ट्री में मजदूरी
करता है।
अबोध बालिका के परिजनों ने
जताया पुलिस का आभार
दुष्कर्म जैसे शर्मनाक कांड से बची अबोध बालिका परिजनों ने बीछवाल थाना
पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस तत्परता नहीं दिखाती तो आरोपी
दिनेश मंडल हमारी बच्ची की जिंदगी तबाह कर देता। पीडि़ता के पिता ने बताया
कि बालिका तो कुछ देर के लिये ही बाहर निकली थी, इसी दरमियान मौके से गुजर
रहे आरोपी की नजर उस पर पड़ गई और वह टॉफी दिलाने के बहाने बालिका को
दुकान ले गया, बताया जाता है कि दुकानदार से पता चला था कि बालिका लापता
नहीं हुई बल्कि उसे दिनेश मंडल नामक बिहारी मजदूर अपने साथ ले गया है।
बताया जाता है कि आरोपी बच्ची को पैदल-पैदल गंगानगर रोड़ से बीकानेर तरफ
ले जा रहा है।
इधर पुलिस की दो टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई थी, एक टीम ने
मौके पर दिखते ही उसे दबोच लिया। बताया जाता है कि पुलिस से बचने के
लिये आरोपी बच्ची को अंधेरे में छोड़कर भाग छूटा लेकिन पुलिस कर्मियों ने
उसका पीछा नहीं छोड़ा।
(👉 मुकेश पूनिया तथा दैनिक युगपक्ष का आभार सहित )
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...