✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
दूरस्थ क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध - भाटी,
महारानी सुदर्शन महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव आयोजित
बीकानेर, 7 फरवरी। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद विद्यार्थी को मिले, विशेष कर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली बालिकाओं को सीनियर सेकेंडरी के बाद महाविद्यालय शिक्षा का लाभ भी मिल सके इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के बजट में बीकानेर के बज्जू और छतरगढ़ सहित प्रदेश में 50 महाविद्यालय खोले हैं जो इसी सत्र से क्रियाशील भी हो गए।
भाटी शुक्रवार को महारानी सुदर्शन महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। भाटी ने कहा कि 50 महाविद्यालयों में से 10 महाविद्यालय बालिकाओं के लिए खोले गए हैं। सरकार की मंशा है कि प्रदेश की विभिन्न महाविद्यालयों में अतिरिक्त संकाय खोले जाएं। भाटी ने कहा कि महारानी सुदर्शन महाविद्यालय में हिंदी, इतिहास और समाजशास्त्र सहित भूगोल और उर्दू के विषय खोले जाएंगे। साथ ही पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं में विज्ञान के विषय खोलने के लिए भी राज्य सरकार स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महारानी सुदर्शना महाविद्यालय सहित अन्य बालिका महाविद्यालय में स्नातक स्तर तथा पोस्ट ग्रेजुएट की कक्षाओं में अतिरिक्त विषय खोलने के लिए सरकार द्वारा अभी से ही कार्य योजना बनाई जा रही है और उम्मीद है कि छात्र-छात्राओं की मांग शीघ्र पूरी हो सकेगी।
उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश लेने पर शुल्क माफ कर दिया गया है। साथ ही जनजाति क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए उन्हें विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है। टीएसपी क्षेत्र की बालिकाओं को कॉलेज तक आने के लिए स्कूटी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि टाॅप रहने वाले विद्यार्थियों में 70 प्रतिशत बालिकाओं का होना गर्व का विषय है। बालिकाओं ने शिक्षा और खेलकूद सहित प्रशासनिक सेवाओं में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
एमएस कॉलेज छात्रावास के लिए दी जाएगी आर्थिक मदद
उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने कहा कि महारानी सुदर्शन महाविद्यालय का छात्रावास पिछले 5 वर्षों से बंद पड़ा है, इसे पुनः क्रियाशील करने के लिए डीएमएफटी से पैसे मिले इसके प्रयास होंगे। अगर तकनीकी खामी के चलते डीएमएफटी से पैसा नहीं मिला तो राज्य सरकार से बजट उपलब्ध करवा कर छात्रावास ठीक करवाया जाएगा।
काॅलेज की प्राचार्य पुष्पा चैहान ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। काॅलेज शिक्षा सहायक निदेशक राकेश हर्ष, छात्र संघ अध्यक्ष साक्षी राजपुरोहित अध्यक्ष ने भी विचार रखे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...