✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
फाल्गुन से पहले मौसम ने खाया पलटा, फिर
लौटी सर्दी, छाया कोहरा
बीकानेर । मौसम में फागुन की आहट शुरू होने के बाद भी सर्दी का
सितम कम नहीं हो रहा। मंगलवार रात से मौसम में आई तब्दीली के चलते बुधवार को
सर्दी व कोहरे का आगमन फिर होने से लोग हैरत में है। मंगलवार को पूरे दिन बादल
छाये रहने के बाद रात में उत्तर से आ रही ठण्डी हवाओं का प्रवाह शुरू होने के साथ
तापमान में तेज गिरावट देखी गई। जहां दिन का तापमान 3 डिग्री से. घटकर 21.3 डिग्री
से. दर्ज हुआ वहीं रात्रि तापमान में भी लगभग 2 डिग्री से. की गिरावट आई और यह 8
डिग्री से. रिकॉर्ड हुआ। जबकि वायु में आद्र्रता बढ़कर 94 प्रतिशत हो गई। रात्रि से ही
धुंध छाने लगी थी जो बाद में सघन हो गई और प्रात: पौने नौ बजे तक कोहरा छाया रहा।
उत्तर पूर्व से आ रही ठण्डी हवाओं के कारण सवेरे नगरवासी जागे तो सर्दी ने स्वागत
किया। बाद में धूप भी निकली लेकिन धूप में तेजी कम थी दिन में भी भारी गर्म कपड़े
पहनने पड़े। मौसम विभाग के सूत्रों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी
इलाकों में हुई बर्फबारी व वर्षा के कारण ठण्डी हवाओं का प्रवाह शुरू हुआ है जिसका
असर 24 घंटे रह सकता है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...