✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
90वर्षीय राम गोपाल भनोत ने किया है राम नाम लेखन कॉपियां निशुल्क वितरण में सहयोग का आह्वान
राम नाम की महिमा को देखते हुए विभिन्न संतों की प्रेरणा से बीकानेर में भी एक ऐसे ऋषि हैं जो अनवरत पिछले लगभग 30 वर्ष से एक अत्यन्त पावन कार्य कर रहे हैं। एक ऐसा नाम जो किसी भी रामभक्त एवं हनुमान भक्त से छुपा हुआ नहीं है। बीकानेर से इन्दिरा गांधी नहर परियोजना से 1990 में कार्यालय अधीक्षक के पद से सेवानिवृत हुए श्री मदन गोपाल भनोत ने सेवानिवृति उपरान्त अपने जीवन का लक्ष्य राम नाम को समर्पित कर दिया। इस हेतु श्री भनोत सम्पूर्ण बीकानेर के राम मन्दिरों, हनुमान मन्दिरों एवं प्रमुख धार्मिक स्थानों पर स्वयं ही राम नाम लेखन की काॅपियों का वितरण करते और विभिन्न सद्जनों द्वारा काॅपियों पर राम नाम लेखन से भर जाने के उपरान्त उनको एकत्र कर हरिद्वार अथवा उचित स्थान पर उनका विसर्जन एवं संग्रहण करते। इस कार्य में अहर्निश लगे होने के कारण श्री मदन गोपाल भनोत की पहचान राम नाम लेखन से ही हो गई। इसका ही परिणाम था कि केन्द्रीय जेल प्रशासन ने भी कैदियों में संस्कार भाव जागृत रखने के उद्देश्य से आपको रामनाम लेखन समिति की काॅपियाँ केन्द्रीय जेल में देने की स्वीकृति भी प्रदान की।
समय चक्र कभी रूकता नहीं, आयु एवं शारीरिक क्षीणता के कारण 90 वर्षीय श्री भनोत अब स्वयं उक्त काँपियों के वितरण एवं संग्रहण में अपने आप को असहाय महसूस करते हैं किन्तु राम नाम की महिमा को आगे बढाने में और उनके द्वारा बीकानेर में प्रारम्भ किए गये इस महायज्ञ को निरन्तर जारी रखने की उत्कट इच्छा इनके मन मस्तिष्क में होने के कारण ये सभी भगवान श्री राम के भक्तों, हनुमान उपासकों एवं धार्मिक नगरी बीकानेर के वासियों से निवेदन करते हैं कि भविष्य में भी ये राम नाम की काॅपियाँ निःशुल्क निम्न पते से प्राप्त कर सकते हैं:-
1. श्री मदन गोपाल भनोत, भनोत आश्रम, नाईयों की मस्जिद के पीछे, सुभाषपुरा-9521235285, 9784556767
2. श्री रतन स्टेशनर्स, पुरानी गिन्नाणी, सेन्ट पब्लिक स्कूल के पास, बीकानेर-9950022937, 9314766088
( मदन गोपाल भनोत )
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...