✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर 9.2.2010
वन मंत्री सुखराम विश्नोई ने किया डूंगर काॅलेज के ओरण का निरीक्षण
बीकानेर 9 फरवरी ।
डूंगर काॅलेज परिसर के ओरण क्षेत्र में 90 श्रेणियों के अलग-अलग तीन हजार वृक्षों का विकास किया गया है। इसकी सराहना रविवार को निरीक्षण के दौरान वन मंत्री सुखराम विश्नोई ने की। वे काॅलेज परिसर में पारिवारिक वानिकी के तहत विकसित वन क्षेत्र ओरण का निरीक्षण करने कॉलेज पहुंचे जहां प्राचार्य डाॅ. सतीश कौशिक ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विश्नोई ने देशी बेर के ऊपर थाई एप्पल की बडिंग को एक बेहतरीन प्रयोग बताया। इससे पर्यावरण शिक्षा की महत्वपूर्ण गतिविधि बताते हुए अन्य महाविद्यालयों को इससे प्रेरणा लेने की आवश्यकता पर बल दिया। उनका कहना था कि राज्य सरकार इस प्रकार के पुनीत कार्यों में हर सम्भव सहयोग प्रदान करेगी।
युवाओं के लिए प्रेरक
इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक महेन्द्र कुमार अग्रवाल, जिला वन अधिकारी वीरेन्द्र सिंह जोरा ने कहा कि इस प्रकार के वन्य क्षेत्र के विकसित करने से युवाओं एवं समाज को विशेष प्रेरणा मिल सकेगी एवं वन विभाग का इसमें हर सम्भव सहयोग रहेगा।
गुरू जसनाथ जीव रक्षा संस्था के सहयोग से परिसर में एक नैचर पार्क विकसित होगा
ओरण प्रभारी डाॅ. श्याम सुन्दर ज्याणी ने बताया कि परिसर में करंज, बेरी, खेजड़ी, गूंदा, अशोक, सफेद चन्दन, जाल तथा फोग आदि विभिन्न प्रकार के वृक्ष विकसित किये गये हैं। डाॅ. ज्याणी ने बताया कि गुरू जसनाथ जीव रक्षा संस्था के सहयोग से परिसर में एक नैचर पार्क विकसित किया जा रहा हैं जिसमें वन विभाग के सहयोग से कुछ वन्य जीव जैसे हिरण एवं मोर आदि को भी प्राकृतिक आवास में रखा जावेगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर डाॅ. राजेन्द्र पुरोहित, डाॅ. विक्रमजीत, श्री कैलाश नाथ पुरोहित पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष श्री रामनिवास आदि उपस्थित रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...