✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
‘काव्या’ की ओर से काव्य संध्या और 5 साहित्यकारों का सम्मान 8 फरवरी को,
जस्टिस शिवकुमार, गोविन्द शर्मा, डॉ. जेबा रशीद, डॉ. यश गोयल
और सर्वेश भट्ट होंगे सम्मानित
जयपुर, 6 फरवरी। साहित्य एवं संस्कृति के अंतर्राष्ट्रीय संस्थान ‘काव्या’ के दो दिवसीय (8 एवं 9 फरवरी) कार्यक्रम के पहले दिन काव्य संध्या एवं साहित्यकार सम्मान समारोह 2020 का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 8 फरवरी को इन्द्रलोक सभागार में उदघाटन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कला संस्कृति मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक राजीव अरोड़ा होंगे।
काव्या राजस्थान के अध्यक्ष वीर सक्सेना ने बताया की ‘काव्या राजस्थान’ के इस दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिन 8 फरवरी को सायं 6.30 बजे काव्या के अंतर्राष्ट्रीय संस्थापक डॉ. परीक्षित सिंह के कविता संग्रह ‘परमहंस’ सहित हिन्दी, उर्दू, राजस्थानी एवं अंग्रेजी की पुस्तकों का मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे। डॉ. परीक्षित इस अवसर पर अपनी पुस्तक और आज के साहित्यिक परिवेश कर चर्चा करेंगे।
इस मौके पर उर्दू के शायर और कवि हबीब कैफी, लोकेश कुमार सिंह साहिल, अजंता देव, बनज कुमार बनज और फानी जोधपुरी अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। इसके बाद इकराम राजस्थानी द्वारा नोबेल विजेता रवीन्द्रनाथ टैगौर की काव्य कृति गीतांजलि के राजस्थानी अनुवाद ‘अंजली गीतां री’ की प्रस्तुति देंगे।
मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर प्रतिष्ठित कवि न्यायमूर्ति शिवकुमार शर्मा, वरिष्ठ बाल साहित्यकार गोविन्द शर्मा, प्रसिद्द लेखिका डॉ. जेबा रशीद, वरिष्ठ व्यंग्यकार-पत्रकार डॉ. यश गोयल और सांस्कृतिक समीक्षक सर्वेश भट्ट का सम्मान किया जायेगा।
वीर सक्सेना ने बताया कि अगले दिन 9 फरवरी को प्रातः 10 बजे पहले सत्र में इकराम राजस्थानी की कविताओं का पाठ, 11 बजे हिंदी और राजस्थानी कविता पाठ, 12 बजे रजी हासमी द्वारा उर्दू शायरी की प्रस्तुति होगी। दूसरे सत्र में दोपहर 2.15 बजे रहस्यवादी कविता पर परिसंवाद होगा, जिसमें हिंदी, उर्दू और राजस्थानी भाषा के विद्वानों का संवाद होगा। तीसरे सत्र में अपरान्ह डॉ.परीक्षित सिंह द्वारा अंग्रेजी की रहस्यवादी कविताओं का पाठ और उन पर संवाद होगा जिसका संचालन सत्यमेव के एमडी पार्थो सान्याल करेंगे।
🙏
-फारूक आफरीदी
महासचिव, काव्या राजस्थान
मो. 9414335772
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...