✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
*बीकानेर में फर्नीचर कारोबारी से वसूली 1.21 करोड़ की अघोषित आय*
-मुकेश पूनिया-
बीकानेर। आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को बीकानेर में सार्दुल सर्किल स्थित छाबड़ा फर्नीचर प्रतिष्ठान में सर्वे कार्यवाही 1.21 करोड़ की अघोषित आय की वसूली की। सर्वे कार्यवाही में जांच के दौरान प्रथम दृष्टया काफी अनियमितताएं उजागर हुई हैं। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने कुछ दस्तावेज भी सीज किए हैं। उल्लेखनीय है कि इस विभाग ने पूर्व में हनुमागढ के ज्वैलर्स के यहां सर्वे की कार्रवाई की थी जिसमें करीब 2.95 करोड़ की अघोषित आय उजागर हुई थी। इस कार्रवाई के बाद बीकानेर में आयकर की यह दूसरी बड़ी कार्यवाही की है। बुधवार को आयकर कार्यवाही की खबर मिलने के बाद बीकानेर के व्यापार जगत में हड़कंप सा मचा गया। बताया जाता है कि आयकर टीम के अलर्ट मोड़ में आने की खबर मिलने के बाद अनाज मंडी के कई कारोबारी तो अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान भरी दोपहरी में ही बंद कर इधर उधर हो गये। छाबड़ा फर्नीचर के शो रूम में हुई कार्यवाही टीम में शामिल एक अधिकारी के अनुसार संबंधित व्यापारी ने अपने यहां बिक्री के अनुरूप विभाग को टैक्स जमा नहीं करवाया था। इस सिलसिले में उसके यहां हुई खरीद फरोख्त के हिसाब भी टटोले जा रहे हैं। जांच का काम देर रात तक चल सकता है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...