Type Here to Get Search Results !

ॐ टी-ट्वेंटी हड़तालाय शुभारम्भ: -- श्रमिक व कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल 8 जनवरी 2020 को





सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤





🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️

ॐ टी-ट्वेंटी हड़तालाय शुभारम्भ: -- श्रमिक व कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल 8 जनवरी 2020 को

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ का 8 जनवरी 2020 की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को समर्थन
बीकानेरः- अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ (।प्ैळम्थ्) के आह्वान पर 8 ंजनवरी 2020 को केन्द्रीय कर्मचारी, बैंक, बीमा कर्मचारी,राज्य कर्मचारी, पेंशनर्स,श्रमिक संगठनों, रेल्वे, ट्रांसपोर्ट, बोर्ड-निगम-कारपोरेट कर्मचारियों के संयुक्त तत्वावधान में राज्य सरकारों की श्रमिक व कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय किया है। महासंघ के जिलाध्यक्ष जयकिशन पारीक ने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकारों की श्रमिक व कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ, नवीन पेंशन योजना बन्द कर पुरानी पेंशन बहाली, ठेका प्रथा बन्द करने, निजीकरण का विराध, आदि मांगों को लेकर महासंघ से जुड़े सभी घटक संगठनों से हड़ताल का समर्थन करने का आह्वान किया है। जिला महामंत्री पृथ्वीराज लेघा ने बताया कि नवीन पदो पर भर्ती करने, राज्य कर्मचारियों की वेतन कटौती वापिस लेने, समय पर महंगाई भत्ता देने, संविदा कर्मचारियों को स्थाई करने, पी.एफ.आर.डी.. ए. कानून को रद् करने, फिक्स टर्म, अप्रेटिंश के नाम पर शोषण बन्द करने, न्यूनतम वेतन 26000 रूपये प्रति माह करने, शिक्षा के पाठ्यक्रम निर्धारण में राजनैतिक हस्तक्षेप बंद करे, कर्मचारियों व शिक्षको की स्थाई स्थानान्तरण नीति बनाने की मांगे शामिल है। राजस्थान एलीमेन्ट्री एण्ड सैकण्डरी  टीचर्स एसोसियेशन  के प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद, प्रगतिशील शिक्षक संघ के गुरूचरणिंसंह मान, शिक्षक संध शेखावत के संजय पुरोहित सहायक कर्मचारी संध के देवराज जोशी, कृषि पर्यवेक्षक संघ के कालूराम सींवर, भू प्रबन्धक संघ के रामनिवास रोकणा, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के राजेन्द्र आचार्य, रसपाल िंसंह मोटा, राजस्थान नर्सेज एसोशियेशन के डूंगरराम जाम, धन्नाराम नैण, पटवार संघ के संजय गौड़ , आरटीडीएस के वासुदेव िंसह, वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के चांदरतन तंवर, ग्रामसेवक संघ के मनोज सुथार, पंचायत प्रसार अधिकारी संघ के मूलाराम गोदारा, आयुर्वेद नर्सिग कर्मचारी एशोसियेशन के मकबूल अहमद, पशुपालन विभाग के रामलाल सुथार, शिक्षक संघ भगतसिंह के किशोर पुरोहित आदि नेताओं ने हड़ताल को अपना समर्थन दिया है।









📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies