Type Here to Get Search Results !

*खबरों में बीकानेर* 🎤 🌐 चंद्र ग्रहण 10-11 जनवरी को, जानें सभी राशियों पर पड़ेगा कैसा असर

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️

ग्रहण 10
जनवरी रात 10.39 से 11 की दोपहर 02.40 तक दिखाई
देगा। भारत के दृष्टिकोष से ये ग्रहण काफी अहम होगा।... 👇👉पूरी खबर पढ़ें 👉 👇





सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤





🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

👉 क्लिक करके आप पूरी क्लिप देखें 👉 माता की ज्योत स्व प्रज्वलित होते देखें https://youtu.be/jslBr_tWIzQ via @YouTube










 ✍️

चंद्र ग्रहण 10-11 जनवरी को, जानें सभी राशियों पर पड़ेगा कैसा असर

नईदिल्ली। 2020 का पहला चंद्र ग्रहण 10-
11 जनवरी को पडऩे जा रहा है। इसे उपच्छाया
(पेनुमब्रल) ग्रहण कहा जा रहा है। ये ग्रहण 10
जनवरी रात 10.39 से 12 की दोपहर 02.40 तक दिखाई
देगा। भारत के दृष्टिकोष से ये ग्रहण काफी अहम होगा।
यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के कुछ
हिस्सों में इसका ज्यादा असर होगा। साल 2020 का
पहला चंद्रग्रहण मिथुन राशि में लगने जा रहा है
इसलिए महिलाओं पर इसका असर सबसे ज्यादा
होगा। आइए आपको बताते हैं
कि इस चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव
पड़ेगा।
चंद्र ग्रहण लाएगा तबाही? जानें सभी राशियों पर पड़ेगा कैसा असर
मेष- यह ग्रहण आपके तीसरे भाव में लगने जा रहा
है। भाई-बहनों से कहा सुनी और बदनामी के योग बन
रहे हैं. मान-सम्मान में कमी होगी।
वृषभ- धन हानि के योग बन रहे हैं। आपके खर्चों
में अचनाक बढ़ोतरी हो सकती है या व्यापार में बड़ा
नुकसान झेलना पड़ सकता है।
मिथुन- सबसे ज्यादा समस्या मिथुन राशि के जातकों को ही होने वाली हैं। शारीरिक और मानसिक
सेहत खराब रहेगी। दांपत्य जीवन भी प्रभावित होगा।
करीब 45 दिनों तक पार्टनर से झड़प या अनबन में
पडऩे की गलती न करें।
कर्क- ये ग्रहण कर्क राशि के 12वें भाव में पडऩे
जा रहा है। धन हानि की संभावना हैं। दुश्मनों के
षडयंत्र कामयाब नहीं होंगे। विदेश से धन लाभ के
योग बन रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने की वजह
से आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। नसों या दांतों
की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह- ये चंद्र ग्रहण सिंह राशि के 11वें भाव में पडऩे
जा रहा है. सिंह राशि वालों को ये चंद्र ग्रहण लाभ
जरूर देगा, लेकिन बड़े भाई-बहनों के साथ संबंध
खराब होंगे। पढ़ाई-लिखाई में लगे छात्रों पर भी इसका
बुरा असर देखने को मिल सकता है।
कन्या- ये ग्रहण कन्या राशि के 10वें भाव में लग
रहा है. इस दौरान करियर या प्रोफेशन में बड़ी दिक्कत
हो सकती है। पिता का स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा।
आर्थिक हानि होने के भी योग बन रहे हैं।
तुला- तुला राशि वालों के लिए ये ग्रहण दुर्भाग्य के योग बना रहा है। यानी आपके बने-बनाए काम
बिगड़ेंगे। सही दिशा में होने वाली चीजें भी बिगड़ती
चली जाएंगी। तुला राशि वालों को बेहद संभलकर
रहने की जरूरत है।
वृश्चिक- ये चंद्र ग्रहण आपकी राशि के 8वें भाव
में लग रहा है। सड़का दुर्घटना या तबियत खराब होने
के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी सदस्य की खराब
सेहत के चलते बहुत ज्यादा धन खर्च हो सकता है।
धनु- 2020 का पहला चंद्र ग्रहण धनु राशि के 7वें भाव में होने जा रहा है। इस दौरान आपके पार्टनर की
सेहत खराब हो सकती है। पारिवारिक कलह बढ़ेगा।
मकर- यह ग्रहण आपकी छठे भाव में पड़ रहा है।
मकर राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण अच्छा है।
शत्रुओं का दमन होगा. हालांकि थोड़े-बहुत खर्चे बढ़
सकते हैं।
कुंभ- यह चंद्र ग्रहण आपकी राशि के 5वें भाव में
लगेगा। लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं और बच्चों
की सेहत को भी नुकसान होगा। आर्थिक तंगी का भी
सामना करना पड़ सकता है।
मीन- यह ग्रहण आपके चौथे भाव में होने जा रहा
है। घर में मां के स्वास्थ्य को हानि होगी। पारिवारिक
कलह बढ़ सकते हैं और प्रॉपर्टी के मामले में बड़ा
नुकसान झेलना पड़ सकता है।
2020 में लगने वाले पहले चंद्र ग्रहण के प्रभाव को
राशिनुसार उपाय कर दूर या कम किया जा सकता है।
इसके लिए आपको नियमित रूप से कुछ विशेष उपाय
करने होंगे।
मेष- मेष राशि पर पडऩे वाले चंद्र ग्रहण के प्रभाव
को कम करने के लिए गं मन्त्र 108 बार जपे तथा
भगवान शिव के नम: शिवाय मंत्र का 3 माला जाप
करें।
वृषभ- दूसरे भाव में चंद्र ग्रहण धन कुटुंब स बंधित वाद विवाद करवा सकता है इसलिए सफेद
चीजों का दान करें जैसे सफेद कपड़ा चावल आदि।
मिथुन- यह चंद्र ग्रहण होगा स्वास्थ्य को लेकर
परेशानी करवा सकता है इसलिए कच्चे दूध से
रुद्राभिषेक अवश्य करवाएं।
कर्क- चंद्रमा के मंत्र का जाप करें ? सोम सोमाय
नम:
सिंह- खर्चों को रोकने के लिए दवा का दान करें
और नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
कन्या- नौकरी के बदलाव भी हो सकता है
शिवलिंग पर कच्चे दूध से अभिषेक करें।
तुला- सफेद चीजों के दान के साथ चंद्रमा के मंत्रों
का जाप करें और अपनी माता को कोई सफेद चीज
उपहार में दें।
वृश्चिक- भाग्य में रुकावट लाएगा चावल की खीर
बनाकर शिवलिंग पर अर्पित करें।
मकर- जीवन साथी के साथ शिवलिंग की पूजा करें और शिवाष्टक का पाठ करें।
कुंभ- शिवलिंग पर दाएं हाथ से दूध चढ़ाएं और ऊं नम: शिवाय या नम: शिवाय का जाप करें तथा अपनी
माता के चरण स्पर्श करें।

2020 में लगने वाले पहले चंद्र ग्रहण के दौरान कई
खास बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है।
आइए
जानते हैं आपको इस दौरान किन बातों का विशेष
ध्यान रखना है।

ग्रहण के दौरान कोई भी नया काम शुरु न करें। चंद्र ग्रहण के शुरु होने से पहले खाने की सामग्री में
तुलसी के पत्ते डालें। और तुलसी के पेड़ को ग्रहण के
दौरान न छुएं। चंद्र ग्रहण के दौरान आपको धार्मिक
और प्रेरणादायक पुस्तकों को पढऩा चाहिए। इनको
पढऩे से आपके अंदर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो
जाएगी। इसके साथ ही मंत्रों के जाप करने से भी ग्रहण
के नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सकता है। इस
अवधि में मंत्रों का जाप करना बेहद शुभ माना जाता
है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को तेज धारदार
औजारों जैसे चाकू, कैंची और छुरी का इस्तेमाल नहीं
करना चाहिए, इससे शीशु के स्वास्थ्य पर बुरा असर
पड़ सकता है। इस समया देवी देवताओं की मूर्ति और
तस्वीरों को भी नहीं छूना चाहिए। ग्रहण के दौरान दांतून
करने, बालों पर कंघी लगाने और मलमूत्र का त्याग
करने से भी बचना चाहिए। ग्रहण समाप्ति के बाद यदि
आप जरुरतमंदों को जरूरी चीजें दान करते हैं तो
इससे आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होती है।
🙏
🙏
🙏





(साभार दैनिक युगपक्ष)






📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies