सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
आचार्य महाप्रज्ञ के संदेशों से पूरा विश्व हो रहा लाभांवित: डॉ. मेघना शर्मा
आचार्य तुलसी की मासिक पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्र उत्थान और आचार्य श्री महाप्रज्ञ‘ विषय पर संगोष्ठी आयोजित
गंगाशहर। आचार्य तुलसी की मासिक पुण्यतिथि पर ‘‘राष्ट्र उत्थान व आचार्य महाप्रज्ञ’’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता महिला अध्ययन केन्द्र एमजीएसयू की निदेशक डॉ. मेघना शर्मा ने कहा कि आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान गुरुदेव के सिद्धान्तों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भागीरथी प्रयास कर रहा है। आचार्य महाप्रज्ञ जी और अब्दुल कलाम ने एक साथ एक पुस्तक लिखकर विज्ञान और अध्यात्म का समन्वय स्थापित किया है।
महापौर सुशीला कंवर ने कहा कि आचार्य तुलसी ने 8 दशक तक धर्म-अध्यात्म के माध्यम से जन-जन को नैतिकता का पाठ पढ़ाया तथा चारित्र उत्थान के लिए प्रेरित किया एवं महिला उत्थान व सशक्तिकरण का बीड़ा उठाया।
आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने कहा कि प्रकृति उनके अनुकूल हो जाती है जो समय के पाबंद होते हैं। छाजेड़ ने चारित्रात्माओं, मुख्य वक्ता डॉ. मेघना शर्मा एवं मुख्य अतिथि महापौर सुशीला कंवर व उपमहापौर राजेन्द्र पंवार का स्वागत किया।
मुनिश्री शान्तिकुमार जी ने कहा कि आचार्य तुलसी और आचार्य महाप्रज्ञ जी ने विश्व को शान्ति और सद्भावना का संदेश दिया।
मुनिश्री मणिलाल जी, मुनिश्री कुशलकुमार जी, विदेश होकर आए साधक अश्विनी ने भी विचार व्यक्त किए। आरंभ में संगोष्ठी की शुरूआत तेरापंथ कन्या मंडल, गंगाशहर द्वारा मंगलाचरण का संगान के साथ हुई। मुनिवृन्दों द्वारा उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को जप करवाया गया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ. मेघना शर्मा का सुधा भूरा, मधु छाजेड़, संतोष बोथरा, मंजु आंचलिया एवं सुमन छाजेड़ ने स्मृति चिन्ह, जैन पताका व साहित्य भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि महापौर सुशीला कंवर को स्मृति चिंह, साहित्य, पताका भेंट कर शुभकरण सामसुखा, अमरचन्द सोनी, जीवराज सामसुखा व पवन छाजेड़ ने अभिनंदन किया। उपमहापौर राजेन्द्र पंवार को स्मृति चिंह, साहित्य एवं पताका भेंट कर जतन संचेती, जसकरण छाजेड़, रतनलाल छाजेड़, मनोहर नाहटा ने अभिनंदन किया। समारोह में उपस्थित पार्षद भवंरलाल साहू, बजंरग शोकल, शिवरतन पडि़हार, सुशील सुथार, रामदयाल पंचारिया, कुलदीप कडेला, सुमन छाजेड़, मंजु देवी सोनी, राजेश कच्छावा को पताका पहनाकर व स्मृतिचिंह भेंटकर तेरापंथी सभा, युवक परिषद, महिला मंडल व कन्यामंडल के कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया।
कार्यक्रम का संचालन पार्षद सुमन छाजेड़ ने किया। पार्षदों का परिचय मानमल सोनी ने करवाया। मोहनी देवी सोनी ने भी विचार रखे। मुनिश्री श्रेयांसकुमार जी ने गीतिका का संगान किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...